CG News: महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से CBI लेकर आई
सौरभ चंद्राकर
Mahadev Satta App Saurabh Chandrakar: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. CBI को बड़ी सफलता मिली है. बता दें, महादेव ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम वापस भारत ले आई है. CBI ने ओमान सरकार के सहयोग से उसका प्रत्यर्पण कराया है.
CBI की टीम लेकर आई भारत
सामने आ रही जानकारी के अनुसार, ओमान पुलिस ने इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर सौरभ को हिरासत मेंलिया था. इसके बाद एजेंसी की टीम ओमान गई. सीबीआई कानूनी प्रक्रिया पूर करके उसे वापस भारत लेकर आई है. आज ही सौरभ को भारत लाया गया है.
कौन है सौरभ चंद्राकर?
- सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला है.
- सौरभ की एक जूस की दुकान भी थी. इससे पहले वह कपड़े की दुकान में काम करता था.
- 2019 में वो दुबई गया और अपने एक दोस्त रवि उत्पल को भी बुलाया. इसके बाद उसने महादेव एप लांच किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार का बड़ा नाम बन गया.
- महादेव सट्टा ऐप के नाम पर करीब 6000 करोड़ रुपये का अवैध कारोबार किया गया.
ये भी पढ़ें:-37 दिन बाद बस्तर में दौड़ी ट्रेन, बाढ़ के चलते टूटा था संपर्क, दिवाली से पहले बड़ी राहत
क्या है महादेव सट्टा ऐप घोटाला?
महादेव सट्टा ऐप की कहानी करीब 9 साल पुरानी है. छत्तीसगढ़ के रहने वाले सौरभ चंद्राकर ने अपने दो साथियों रवि उप्पल और अतुल अग्रवाल के साथ मिलकर साल 2016 में इस प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी. शुरुआती दौर में महादेव बुक के नाम से इसे लॉन्च किया गया था, जहां क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस, बैडमिंटन जैसे स्पोर्ट्स के साथ-साथ पोकर, तीन पत्ती और वर्चुअल गेम्स पर ऑनलाइन बेटिंग कराई जाती थी.
यहां तक कि चुनाव के नतीजों को लेकर भी भविष्यवाणी पर दांव लगते थे.धीरे-धीरे इस ऐप का नेटवर्क तेजी से फैलने लगा. साल 2020 में सौरभ और उसके पार्टनर्स ने हैदराबाद के बड़े सट्टा प्लेटफॉर्म ‘रेड्डी अन्ना’ को करीब 1000 करोड़ रुपये में टेकओवर कर लिया. इस डील के बाद महादेव ऐप के यूजर्स में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और इसका सालाना कारोबार हजारों करोड़ में पहुंच गया.
इसके बाद यह मामला जांच एजेंसियों के रडार पर आया. 2022 में आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस पूरे सिंडिकेट पर कार्रवाई शुरू की. जांच में करीब 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा हुआ था, जिसको लेकर CBI और ED दोनों अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं.