37 दिन बाद बस्तर में दौड़ी ट्रेन, बाढ़ के चलते टूटा था संपर्क, दिवाली से पहले बड़ी राहत

Jagdalpur Train News: इस रूट के बंद होने से बस्तर का देश के बाकी हिस्सों से सीधा रेल संपर्क टूट गया था. यात्रियों के साथ-साथ लौह अयस्क की ढुलाई भी प्रभावित हुई थी. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने मरम्मत का काम शुरू किया था.
jagdalpur train

बस्तर में ट्रनों की बहाली

Jagdalpur Train News: बस्तर वासियों के लिए राहत भरी खबर है. 37 दिन बाद केके रेल मार्ग पर यात्री ट्रेनों की बहाली हो गई है. बाढ़ और भूस्खलन के कारण बंद पड़ा यह मार्ग आज से फिर से चालू हो गया है.आज से समलेश्वरी एक्सप्रेस और हीराखंड एक्सप्रेस जगदलपुर पहुंच रही है.वहीं, जगदलपुर-विशाखापत्तनम, राउरकेला और नाइट एक्सप्रेस 4 नवंबर से चलने लगेगी. ट्रेनों की वापसी से बस्तर के व्यापारियों, छात्रों और आम लोगों ने राहत की सांस ली है. दिवाली और छठ के बाद घर लौटने वाले लोगों के लिए यह सबसे बड़ी राहत है.

बाढ़ ने रेल लाइन रेल लाइन को रोका

बता दें कि, 23 और 24 सितंबर को आई भीषण बाढ़ ने बस्तर की लाइफ लाइन कही जाने वाली केके रेल लाइन (कोत्तावालसा-किरंदुल) को पूरी तरह रोक दिया था. ओडिशा के रायगड़ा जिले के नल्लीगुड़ा और छत्रिपुट स्टेशन के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ था. पहाड़ से मलबा आने से करीब 3 किलोमीटर तक पूरी पटरी उखड़ गई थीय कई जगह पटरियां हवा में झूल गई थीं और स्लीपर बह गए थे.

ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2026: 3 नए सम्मान की घोषणा, 36 विभूतियों को अमित शाह करेंगे सम्मानित

बाकी हिस्सों से सीधा रेल संपर्क टूट गया था

इस रूट के बंद होने से बस्तर का देश के बाकी हिस्सों से सीधा रेल संपर्क टूट गया था. यात्रियों के साथ-साथ लौह अयस्क की ढुलाई भी प्रभावित हुई थी. ईस्ट कोस्ट रेलवे ने मरम्मत का काम शुरू किया था. दिन-रात मशीनें लगाकर मलबा हटाया गया, नई पटरी बिछाई गई और पहाड़ को काटकर सुरक्षा दीवार बनाई गई. करीब एक महीने की कड़ी मेहनत के बाद ट्रैक को फिर से चलने लायक बनाया गया है. पहले मालगाड़ियों का ट्रायल किया गया, जिसके बाद यात्री ट्रेनों को हरी झंडी दी गई.

ज़रूर पढ़ें