महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, आपके खाते में पैसे आए या नहीं, ऐसे चेक करें

Mahtari Vandan Payment Status: योजना की राशि ट्रांसफर करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मोदी की गारंटी को पूरा कर लिया गया है. उन्‍होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा देने का काम कर रहे हैं.
Chhattisgarh government starts door-to-door e-KYC verification for Mahtari Vandan Yojana beneficiaries

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी

Mahtari Vandan 33rd Installment Released: छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के समापन के दिन महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी कर दी गई है. बीते दिन, राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्‍त जारी की.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

गृह मंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्‍यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर किए. कार्यक्रम में गृह मंत्री के साथ सीएम साय भी मौजूद रहे. पर आपके खाते में राशि आई या नहीं तो घर बैठे ऑनलाइन ही स्टेटस चेक करा जा सकता है.

  • सबसे पहले सरकार की महतारी वंदन योजना के लिए बनाई गई आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जांए.
  • महतारी वंदन योजना लाभार्थी आवेदन और भुगतान की स्थिति का विकल्‍प होगा वहां क्लिक करें.
  • अब यहां अपनी आईडी, मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर तीनों में से किसी एक की जानकारी दर्ज करें.
  • इसके बाद कैप्‍चा कोर्ड भरकर सबमिट कर दें.
  • आपकी स्‍क्रीन पर आवेदन और भुगतान की सही स्थिति दिखाई देगी.

योजना के बारे में थोड़ी जानकारी

जानकारी के लिए बता दें कि, महतारी वंदन योजना राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और उनको आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए मार्च 2024 में शुरू की गई थी. बीते दिन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शआह ने सिंगल क्लिक के माध्‍यम से 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये ट्रांसफर किए हैं.

शाह ने क्या कहा ?

योजना की राशि ट्रांसफर करने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मोदी की गारंटी को पूरा कर लिया गया है. उन्‍होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसा देने का काम कर रहे हैं. गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त भी हो गया है. शाह ने कहा कि राज्य टूरिज्म के क्षेत्र में 1 से 3 नंबर पर आने वाला है. उन्‍होंने कहा कि विश्व भर के यात्रियों को यहां लाने का ताकत रखते हैं. धरती अमीर है लोग गरीब कहते हैं लोग कहते थे, लेकिन 10 साल के अंदर धरती भी अमीर और लोग भी अमीर रहेंगे.

ज़रूर पढ़ें