छत्तीसगढ़ की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है? सभी मंत्रियों को अचानक बुलाया गया CM हाउस

सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में मंत्रियों के अब तक कामकाज से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है.
File Photo.

File Photo.

CG News: छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ी सियासी हलचल की खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को आज सीएम हाउस बुलाया है. आज की होने वाली हाई लेवल की मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. सभी मंत्रियों को रात साढ़े 8 बजे सीएम हाउस पहुंचने के लिए कहा गया है.

मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर मंत्रियों के कामकाज की हो सकती है चर्चा

हाई लेवल की मीटिंग क्यों बुलाई गई है. इसको लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बैठक में मंत्रियों के अब तक कामकाज से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार तक तमाम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. अटकलों के बाजार में चर्चा है कि शायद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन छत्तीसगढ़ आएं.

एक गाड़ी में तीन कैबिनेट मंत्री पहुंच रहे हैं

मीटिंग में शामिल होने के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से निकल चुके हैं. शाम चार बजे वे अपने घर से निकले हैं. राजेश अग्रवाल के साथ तीन कैबिनेट मंत्री एक ही कार में आ रहे हैं. रास्ते में स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री लखन लाल देवांगन भी उन्हें रास्ते में मिले थे. हालांकि सीएम हाउस पर होने वाली मीटिंग को लेकर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का कहना है कि ये कोई भी खास वजह नहीं है. जबकि सीएम ने डिनर के लिए बुलाया है.

23 जून को होनी है कैबिनेट मीटिंग

छत्तीसगढ़ सरकारी की अगली कैबिनेट मीटिंग 23 जून को आयोजित होनी है. ये मीटिंग नवा रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन होगी. इस मीटिंग मे कई नीतिगत फैसलों पर चर्चा होगी. साथ ही अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है.

ये भी पढे़ं: CG News: सुकमा के मलगेर नदी में 8 दिन में 3 की मौत, बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही वृद्ध महिला भी डूबी

ज़रूर पढ़ें