तीजन बाई के निधन पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक, ट्वीट कर सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका को दी श्रद्धांजलि

CG News: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.
Teejan Bai Passes Away

तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

CG News: छत्तीसगढ़ की मशहूर पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन की खबर से पूरे छत्तीसगढ़ समेत देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. पद्म विभूषण तीजन बाई लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. उनका इलाज रायपुर के एम्स में चल रहा था. रविवार अस्पताल में तड़के करीब 3:15 बजे अंतिम सांस ली. तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया है.

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की इस लोक कला को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!

सीएम विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त

तीजन बाई ने अपनी अनोखी गायकी और शानदार प्रस्तुतियों के जरिए पंडवानी लोक-गाथा परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया था. अपनी दमदार आवाज, अभिनय और दिल को छू लेने वाले अंदाज से महाभारत की कहानियों को जीवंत करते हुए, उन्होंने देश-विदेश में हजारों प्रस्तुतियां दीं और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति का मान बढ़ाया. उनके निधन पर सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी शोक व्यक्त किया है.

ज़रूर पढ़ें