Vistaar News|रायपुर|छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर वायुसेना का भव्य एयर शो, मोर से प्रेरित ध्रुव हेलिकॉप्टर बने आकर्षण का केंद्र
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर वायुसेना का भव्य एयर शो, मोर से प्रेरित ध्रुव हेलिकॉप्टर बने आकर्षण का केंद्र
Raipur Air Show: हवा में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोलते हुए जब जवान नीचे उतरे तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. सटीक लैंडिंग देख लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद बारी थी गरुड़ कमांडो की.
Written By : मुस्कान मिश्राUpdated: November 01, 2026 02:23 PM IST
रायपुर एयर शो
Raipur Air Show: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में रविवार को राजधानी का आसमान देशभक्ति और रोमांच से भर गया. भारतीय वायुसेना की तीन टीमों ने एयर शो में एक से बढ़कर एक करतब दिखाए, जिसे देखकर हजारों दर्शक दंग रह गए.शो की शुरुआत आकाशगंगा टीम ने की. टीम के 8 जवानों ने 8 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे C-295 ट्रांसपोर्ट विमान से छलांग लगाई. कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय भी शामिल हुए.
Hold your breath and, look to the skies!
The Sarang Helicopter Display Team is here, and it’s time for an aerobatic spectacle!
📍 Sendh Lake, Nava Raipur Atal Nagar
📅 2 November
Be there to witness the skies come alive!
#SarangAirShow #NavaRaipur #Rajyotsav2026 https://t.co/Ydbnwdof1g
▶ Vistaar News YouTube— Nava Raipur Atal Nagar Vikas Pradhikaran (@NavaRaipur) October 31, 2026
पैराशूट खोलते हुए जवान नीचे उतरे
हवा में तिरंगे के रंग का पैराशूट खोलते हुए जब जवान नीचे उतरे तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा. सटीक लैंडिंग देख लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए. इसके बाद बारी थी गरुड़ कमांडो की. MI-17 हेलिकॉप्टर से जवानों ने रस्सी के सहारे तेजी से नीचे उतरने का साहसिक प्रदर्शन किया.
सबसे ज्यादा आकर्षण रहा सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का. वायुसेना की इस प्रसिद्ध टीम ने छत्तीसगढ़ में पहली बार अपना शो किया. 5 स्वदेशी ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने एक साथ उड़ान भरकर आसमान में डायमंड, दिल और डॉल्फिन जैसी आकृतियां बनाईं. एक-दूसरे के बेहद करीब उड़ते हुए हेलिकॉप्टरों ने दिशा बदलने और तालमेल का बेजोड़ नमूना पेश किया. हेलिकॉप्टरों से निकले रंग-बिरंगे धुएं ने आसमान में तिरंगे की छटा बिखेर दी.
क्या है सारंग टीम की खासियत
सारंग का मतलब होता है मोर. इस टीम के हेलिकॉप्टरों का डिजाइन भी मोर से प्रेरित है. इन पर बने रंग-बिरंगे पैटर्न मोर पंख की तरह दिखते हैं. इन हेलिकॉप्टरों को पूरी तरह भारत में बनाया गया है और ये एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) ध्रुव हैं. इन्हें दुनिया के सबसे खूबसूरत सैन्य हेलिकॉप्टरों में गिना जाता है.