Raipur: आम लोगों की समस्या का होगा सीधा समाधान, 26 नवंबर को CM साय करेंगे जनता दर्शन
सीएम आवास जनदर्शन
CM Sai Janta Darshan on 26 November: छत्तीसगढ़ की आम जनता के लिए बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. नवंबर के महीने में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनता से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे. जी हां, मुख्यमंत्री आवास में 26 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन किया जाएगा. बता दें, पिछला जनदर्शन जनवरी के महीने में आयोजित किया गया था.
आमजनता से सीधी मुलाकात
खास बात यह है कि, जनता दर्शन के जरिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीधे आम जनता से रूबरू होंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे साथ ही जरूरी कार्रवाई के निर्देश भी देंगे. इस दौरान लोग अपनी निजी परेशानियां सीएम के सामने रखेंगे. लोग शिक्षा, आवास, स्वास्थ्य, प्रशासन, राजस्व सहित कई दूसरे विभागों से जुड़ी परेशानियां सीएम साय से साझा कर सकेंगे. वहीं, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आवेदनों पर कार्रवाई करने और तय समय में परेशानियों का हल निकालने के निर्देश देंगे. (CM Sai Janta Darshan)
8 जनवरी को हुआ था पिछला जनदर्शन
गौरतलब है कि, पिछला जनदर्शन जनवरी 2026 के महीने में आयोजित किया गया था. जनदर्शन का आयोजन राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में किया गया था.कार्यक्रम में CM विष्णु देव साय ने लोगों की समस्याओं को सुना. वहीं एक लकवाग्रस्त महिला को तुरंत 5 लाख रुपए देने की मंजूरी भी दी.
पिछले जनदर्शन में CM ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की
पिछले जनदर्शन में CM साय ने दिव्यांगजनों से मुलाकात की. उन्होंने दिव्यांगजनों को की श्रवण यंत्र, ट्राईसायकल का वितरण भी किया. बता दें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा निशक्त जनों को ये सामान दिया गया. वहीं CM विष्णु देव साय जन दर्शन में एक लकवाग्रस्त महिला की मदद के लिए सामने आए. उन्होंने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से तुरंत 5 लाख रुपए देने की मंजूरी दी.



