Raipur Fire: रायपुर में डामर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका
रायपुर: डामर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Raipur Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित डामर बनाने वाली फैक्ट्री में शनिवार (13 जून) को भीषण आग लग गई. इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं. कई कर्मचारी के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
फैक्ट्री में कैसे हुआ हादसा?
बताया जा रहा है कि शनिवार को पोरवाल ऑयल फैक्ट्री में हादसा हो गया. दरअसल, फैक्ट्री में पुराने टायरों को अत्यधिक तापमान पर जलाकर डामर तैयार किया जाता है. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान हादसा हो गया. इस वजह पूरी यूनिट आग की चपेट में आ गई. आग इतनी भयानक थी कि इसके धुएं को कई किमी दूर से देखा गया. आसमान में काला धुआं उड़ता हुआ दिखा.
किसी के हताहत होने की खबर नहीं
अब तक किसी भी मजदूर या कर्मचारी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे के वजह से कई कर्मचारी फंस गए हैं. हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और उरला थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इसके साथ ही फैक्ट्री की सहायता से कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जा रही है. वहीं, लापता लोगों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़ें: CG OT Technician Recruitment: छत्तीसगढ़ में ओटी टेक्निशियन के पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म