CG Local News: उखड़ने लगी नई सड़क,  ठेकेदारों और सभी उप अभियंताओं को नोटिस, PWD ने मांगा जवाब

रायपुर. लोक निर्माण विभाग ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है.
road

CG Local News: रायपुर. लोक निर्माण विभाग ने शेरपार-मानपुर-कोहका सड़क के अधूरे और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्यों तथा उखड़ी सड़क पर दो ठेकेदारों को नोटिस जारी किया है. विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों के निरीक्षण और कार्यों की जांच के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता, रखरखाव, सड़क सुरक्षा और मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं पाए जाने पर यह कार्रवाई की है. (Raipur PWD Road Quality Notice)

दोनों ठेकेदारों को 15 दिनों के भीतर जवाब देने कहा गया है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की यह सड़क अभी परफॉर्मेंस गारंटी में है. परफॉर्मेंस गारंटी की इस सड़क के निर्माण के बाद सतह पर क्षति और रखरखाव में लापरवाही पर विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग बालोद के सभी छह उप अभियंताओं के भी विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है. (CG Local News)

सभी उप अभियंताओं को तीन दिनों में अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. (Balod Local News)

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Railway New Rule: आरक्षण काउंटरों से आरक्षित टिकट लेने वालों के लिए रेलवे ने बदला नियम, अब उन्हें मिलेगा ये फादया…

ज़रूर पढ़ें