Video: Akshay Kumar का गाना ‘शंभू’ हुआ रिलीज, एक्टिंग के बाद सिंगिंग में भी खिलाड़ी कुमार का जलवा, शिव बनकर किया तांडव 

Akshay Kumar: साल 2023 में फिल्म ओह माय गॉड-2 में अक्षय कुमार महादेव के रोल में नजर आए थे.
Akshay kumar

अक्षय कुमार

Akshay Kumar Song Shambhu: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने नए साल की शुरुआत शानदार तरीके से की है. इस साल का पहला काम उन्होंने भगवान शिव को याद कर के शुरू किया है. दरअसल, एक्टर का नया गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का टाइटल ‘शंभू’ है. इसमें अक्षय कुमार खुद ‘शंभू’ यानी भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो में शिव की तरह ही तांडव किया है. 

एक्टिंग के बाद सिंगिंग टैडेंट भी दिखाया 

अक्षय कुमार अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टिंग के बाद खिलाड़ी कुमार ने अब गायकी से फैंस का मन मोहने की कोशिश की हैं. अक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ आज रिलीज हो गया है. अभिनेता ने इस गाने में अपनी आवाज देने के साथ ही शानदार नृत्य करते दिखाई दिए हैं. 

सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड

अक्षय कुमार का गाना शंभू रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है. लोग गाना देखने के बाद अक्षय कुमार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. उन्हें अक्षय कुमार का ये नया अवतार काफी पसंद आ रहा है.

इन लोगों के साथ मिलकर गाया ‘शंभू’

इस गाने को अक्षय कुमार ने सुधीर यदुवंशी और विक्रम मोंत्रोस संग गाया है. इस गाने को पॉपुलर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियाग्राफ किया है. इस गाने को गणेश आचार्य ने ही डायरेक्ट किया है. गाने के कंपोजर विक्रम मोंत्रोस हैं. इसके बोल अभिवन शेखर के हैं. इस बार महाशिवरात्रि 2024 में ये गाना धूम मचाने वाला है. 

दूसरी बार बने शिव ‘शंभू’

साल 2023 में फिल्म ओह माय गॉड-2 में अक्षय कुमार महादेव के रोल में नजर आए थे. उनका ये अवतार भी लोगों को खूब पसंद आया था. अब नए साल के मौके पर महादेव के अवतार में नजर आएंगे.  

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट 

अगर बात अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की करें, तो वो इस साल फिल्म बड़े मियां छोटे मिया, सिंघम अगेन, वेलकम टू जंगल तमाम फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें