Nepal flood: ‘कुदरत से कोई नहीं लड़ सकता…’, नेपाल में बाढ़ का मंजर देख भावुक हुए अमिताभ बच्चन

Nepal flood: नेपाल में आई तबाही की तस्वीरों ने अमिताभ बच्चन का दिल भी भारी दिया. रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने एक ब्लॉग शेयर करते हुए लिखा कि कुदरत के प्रकोप से कभी लड़ा नहीं जा सकता.
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन

Nepal flood: नेपाल में ऐसा जल प्रलय आया जिसके जख्मों की भरपाई कभी नहीं हो सकती है. नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई बाढ़ की जो तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वह हैरान कर देने वाले हैं. तबाही की इन तस्वीरों ने अमिताभ बच्चन का दिल भी भारी दिया है. पहाड़ों के बीच पानी के सैलाब का ऐसा मंजर नजर आया जिसे देखकर बिग बी खुद को रोक नहीं पाए.

दरअसल रक्षाबंधन के मौके पर अपने ब्लॉग पर कलाई पर बंधी रंग-बिरंगी राखियों की तस्वीर साझा की थी. उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते और राखी के पवित्र बंधने के बारे में लिखा. इसके बाद बिग-बी ने नेपाल की ओर ध्यान दिलाते हुए अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की. उन्होंने कहा कि वहां से सामने आ रहे तबाही के सीन देखना बेहद मुश्किल है.

अमिताभ बच्चन ने लिखा

बिग बी ने लिखा- ‘एक गंभीर विषय पर बात करूं तो नेपाल में बाढ़ से हुई तबाही के दृश्य देखना असहनीय है… कुदरत के प्रकोप से कभी लड़ा नहीं जा सकता… इसके सम्मान के लिए ईश्वर की उपस्थिति की आवश्यकता है… हम प्रार्थना करते हैं… क्योंकि प्रार्थना ही सब कुछ से परे है. स्नेह और देखभाल.’

अब तक 734 लोगों की मौत

बता दें कि बीते 26 अगस्त को नेपाल के भोटे कोशी नदी क्षेत्र में आई अचानक बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी. इस आपदा में नेपाल में अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे में 287 भरातीय लोग लापता बताए जा रहे है. कई भारतीय कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे जिनसे अब को संपर्क नहीं हो पा रहा है. इस आपदा में करीब 3000 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है.

ये भी पढ़ें:मुसलमानों को भारत से बाहर करना चाहता है तो वह हिंदू नहीं, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बयान

ज़रूर पढ़ें