Farida Jalal: रेखा नहीं, ये एक्ट्रेस भी थी ‘अमिताभ-जया’ के इश्क के बीच दीवार, डेट पर बन जाती थी ‘कबाब में हड्डी’

Farida Jalal: अमिताभ भी इस एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते थे. वो चाहते थे कि हमेशा उनकी डेट के दौरान वो एक्ट्रेस भी आए.
farida jalal

फरीदा जलाल, अमिताभ बच्चन व जया बच्चन

Farida Jalal: बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर में आज भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रेखा (Rekha) का ही नाम आता है. अमिताभ के शादीशुदा होने के बाद भी दोनों का इश्क परवान चढ़ रहा था. रेखा एक शादी में मांग भरकर भी पहुंच गईं थीं, जिसके बाद ये अफवाहें उड़ी थीं कि उन्होंने अमिताभ से शादी कर ली है. जया बच्चन को जब लगा कि पानी सिर से ऊपर उठ गया तो उन्होंने दूसरी औरत को पति की जिन्दगी से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

अमिताभ की जिन्दगी में एक औरत होती तो जया निकाल भी पातीं, बल्कि अमिताभ को प्यार करने वाली एक और एक्ट्रेस थीं जो कि अमिताभ-जया के खास मोमेंट के बीच पहुंच जाती थीं. वो देर इस कपल की डेट के दौरान भी कई बार पहुंचीं.

अमिताभ भी इस एक्ट्रेस को बहुत पसंद करते थे. वो चाहते थे कि हमेशा उनकी डेट के दौरान वो एक्ट्रेस भी आए. अमिताभ और उस एक्ट्रेस के रिश्ते पर जया ने भी हमेशा चुप्पी साधे रखी. जया ने अमिताभ को कभी भी इस एक्ट्रेस के साथ फिल्म करने से भी नहीं रोका.

ये एक्ट्रेस जाती थी डेट पर

अमिताभ-जया के साथ अक्सर डेट पर जाने वाली एक्ट्रेस फरीदा जलाल (Farida Jalal) हैं. अनगिनत हिट फिल्मों का हिस्सा रहीं फरीदा ने कई बार अमिताभ के साथ स्क्रीन भी शेयर की है. उन्होंने अपने इंटरव्यू में अमिताभ और जया के साथ रिश्तों को लेकर कई बातें बोली हैं.

फरीदा जलाल ने राजश्री अनप्लग्ड को एक इंटरव्यू में कहा है कि मेरा दोनों (अमिताभ-जया) से बहुत पुराना रिश्ता है. हम पहले की तरह अब नहीं मिल पाते हैं. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हमारा प्यार कम हुआ है. हम आज भी पहले की ही तरह एक दूसरे को प्यार करते हैं.

farida jalal

फरीदा जलाल ने और क्या बताया

फरीदा जलाल बताती हैं कि अमिताभ और जया के साथ मेरी बहुत सी यादें हैं. हमारा उस समय बहुत बड़ा ग्रुप हुआ करता था. हम अक्सर आपस में मिला भी करते थे. जब अमिताभ और जया डेट करते थे, तो मैं भी उनके साथ जाया करती थी. दरअसल वो मुझे डेट पर जाते वक्त पाली स्थित मेरे घर से लेकर जाते थे. उस वक्त हम कॉफी पीने के लिए ताज होटल जाया करते थे. उसके बाद हम लंबी-लंबी लॉन्ग ड्राइव पर निकल लेते थे.

अमिताभ भेजते हैं ग्रीटिंग्स

फरीदा जलाल ने बताया कि अमिताभ मेरा बर्थडे नहीं भूलते हैं. वो हमेशा मुझे बर्थडे पर ग्रीटिंग्स कार्ड भेजते हैं. हमने आखिरी बार साथ काम फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में किया था. अगर मैं बात करूं लाइफ की स्पेशल फिल्मों की तो ‘मजबूर’ मेरे लिए स्पेशल फिल्म थी. इस फिल्म ने मुझे अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का पहला मौका दिया था.

200 फिल्मों में काम कर चुकी हैं फरीदा

फरीदा जलाल का जन्म दिल्ली में हुआ था. उन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगु औऱ तमिल सिनेमा में भी काम किया है. 200 से ज्यादा फिल्में करने वाली फरीदा ने अपनी किस्मत फिल्म तकदीर से आजमाई थी. ये फिल्म 1967 में रिलीज हुई थी.

‘दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ फिल्म के लिए फरीदा को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है. उन्होंने कई सीरियल्स भी किए हैं. जिन में ये जो है जिन्दगी, देख भाई देख, शरारत और अम्माजी की गली शामिल है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें