Priyanka Chopra: पति निक जोनस संग अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, Video

Priyanka Chopra In Ayodhya: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंचीं. राम के दरबार में जैसे ही प्रियंका अपने परिवार के साथ पहुंची वैसे ही जय श्री राम के उद्घोष के साथ नारा लगाया और प्रभु राम से आशीर्वाद मांगा.
Priyanka Chopra In Ayodhya

अयोध्या पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra In Ayodhya: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुधवार, 20 मार्च को परिवार संग रामनगरी अयोध्या पहुंचीं. जहां उन्होंने राम मंदिर में विराजमान रामलला का दर्शन पूजन किया. राम जन्मभूमि से एक्ट्रेस की परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं.

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अयोध्या पहुंचीं. राम के दरबार में जैसे ही प्रियंका अपने परिवार के साथ पहुंची वैसे ही जय श्री राम के उद्घोष के साथ नारा लगाया और प्रभु राम से आशीर्वाद मांगा.

सामने आया वीडियो

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं. प्रियंका चोपड़ा के साथ बेटी मालती मैरी जोनस और मां मधु चोपड़ा प्रभु श्रीराम के दर्शन करने पहुंचीं. बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती के साथ मुंबई में एक इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आई हैं.

रामलला के चरणों में लगाई हाजिरी

परिवार संग राम मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा का पुजारी ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. उस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. राम के दरबार में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ पहुंची वैसे ही जय श्री राम के उद्घोष के साथ नारा लगाया और प्रभु राम से आशीर्वाद मांगा. प्रभु राम के दरबार में परिवार के साथ पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा भी मंत्र मुग्ध हो गईं.

ये भी पढ़ेंः महाकाल के दरबार में पहुंचे केएल राहुल, IPL 2024 से पहले बाबा के दरबार में टेका मत्था

गौरतलब है कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को हुई थी, जिसमें बिजनेस, बॉलीवुड व खेल जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थी. हालांकि तब प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल नहीं हो पाई थी. बॉलीवुड से दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर, और विक्की कौशल समेत कई सितारे कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

ज़रूर पढ़ें