राम चरण ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी के लिए मिलाया सुकुमार से हाथ, 2028 में रिलीज होगी फिल्म RC17!

Ram Charan RC17: राम चरण की 17वीं फिल्म को फिलहाल RC17 नाम दिया गया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि 1 नवंबर 2026 को फिल्म की पूजा सेरेमनी आयोजित की गई. यह कार्यक्रम सुबह 10:50 बजे रखा गया था. इसके साथ ही फिल्म के निर्माण का ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गया है.
Ram Charan and Sukumar

राम चरण और सुकुमार

Ram Charan RC17: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में हैं. फिल्म RRR के बाद उनकी कई फिल्मों को दर्शकों का वैसा प्यार नहीं मिला जिसकी उम्मीद थी. अब एक्टर ने अपनी अगली फिल्म के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के निर्देशक सुकुमार के साथ हाथ मिलाया ही. दोनों की जोड़ी पहले भी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है. ऐसे में उनकी नई फिल्म RC17 को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है. मेकर्स ने फिल्म की ऑफिशियल शुरुआत की जानकारी भी शेयर कर दी है.

1 नवंबर को हुई फिल्म की पूजा सेरेमनी

राम चरण की 17वीं फिल्म को फिलहाल RC17 नाम दिया गया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि 1 नवंबर 2026 को फिल्म की पूजा सेरेमनी आयोजित की गई. यह कार्यक्रम सुबह 10:50 बजे रखा गया था. इसके साथ ही फिल्म के निर्माण का ऑफिशियल तौर पर शुरू हो गया है. इस प्रोजेक्ट को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं.

दो साल से कहानी पर काम कर रहे हैं सुकुमार

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक सुकुमार पिछले दो साल से इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का प्री-प्रोडक्शन भी पहले से जारी है. इसकी शूटिंग हैदराबाद से शुरू होने की संभावना है. बताया जा रहा है कि यह बड़े बजट की फिल्म होगी. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक बजट और रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

रंगस्थलम में पहले भी दिखा था दोनों का जादू

राम चरण और सुकुमार की जोड़ी इससे पहले साल 2018 में फिल्म रंगस्थलम में नजर आई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 60 करोड़ रुपये की बजट में बई. इस फिल्म ने लगभग 220 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसमें समांथा रुथ प्रभु और प्रकाश राज भी लीड रोल में थे.

ये भी पढ़ें-IIFA Awards 2026 में धुरंधर ने जीते कई अवॉर्ड, जानें कौन बना बेस्ट एक्टर और किस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

पेद्दी से नहीं मिला खास फायदा

राम चरण की फिल्म पेद्दी का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया था. करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 344 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई.

ज़रूर पढ़ें