विक्की जैन की मां Ranjana Jain के हाथ लगा ‘बिग शो’, अंकिता लोखंडे की सासू मां फिर मचाएंगी धमाल!

बिग बॉस सीजन-17 में अपनी बहू और बेटे की एंट्री से नाखुश रंजना जैन ने शो के फैमिली वीकेंड एपिसोड में अपनी बहू अंकिता लोखंडे पर कई ताने कसे थे.
vicky jain and mother

रंजना जैन व अंकिता लोखंडे

Ranjana Jain: बिग बॉस सीजन 17 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन इससे जुड़े कंटेस्टेंट्स लगातार खबरों में बने हुए हैं. शो की सबसे पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को दर्शकों का खूब प्यार मिला. शो में इन दोनों के बीच का प्यार और तकरार का रिश्ता सबको पसंद आया. वहीं शो फैमिली वीकेंड एपिसोड में विक्की जैन की मां रंजना जैन ने अपनी  छोटी सी गेस्ट अपीरियन्स से दर्शकों का दिल जीत लिया था. अंकिता लोखंडे की सासू मां ने कम टाइम में खूब लाइम लाइट बटोरी. अब खबर है कि रंजना जैन के हाथों एक बिग रियालिटी शो लगा है. 


बिग बॉस ओटीटी -3 में रंजना की एंट्री

बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे की सास रंजना जैन ने जब एंट्री की तो शो में नया भूचाल आया था. विक्की जैन की मम्मी ने बहू अंकिता लोखंडे पर जमकर भड़ास निकाली और खूब खरी खोटी सुनाई थी. वहीं बहू बेटे के शो में रहते हुए रंजना ने अपनी बहू अंकिता पर कई ताने कसे थे. जिससे अंकिता और विक्की के रिश्तों पर भी सवाल उठाने लगे थे. बिग बॉस ग्रैंड फिनाले में भी रंजना जैन ने अपनी बयानबाजी के चलते फिर अंकिता को निशाना बनाया था. अब खबर है कि विक्की जैन की मम्मी रंजना जैन एक बार फिर बिग बॉस का हिस्सा बन सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रंजना जैन बिग बॉस ओटीटी सीजन -3 में नजर आएंगी. जिसके लिए उनसे मेकर्स ने कॉन्टैक्ट किया है. 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain FC (@ankystans)

बिग बॉस OTT-3 में दिखेगी मां- बेटी जोड़ी

एक इंग्लिश वेबसाइट के मानें तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 जल्द ही शुरू होने वाला है.जिसका प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है. धीरे- धीरे कंटेस्टेंट्स का भी खुलासा किया जा रहा है. जिसके लिए विक्की जैन और उनकी मां रंजना जैन से कॉन्टेक्ट किया गया है. खबर है कि विक्की और उनकी मां दोनों ही बिग बॉस ओटीटी-3 में नजर आ सकते हैं.

विवादित बयानों के चलते खबरों में रहीं 

बिग बॉस सीजन-17 में अपनी बहू और बेटे की एंट्री से नाखुश रंजना जैन ने शो के फैमिली वीकेंड एपिसोड में अपनी बहू अंकिता लोखंडे पर कई ताने कसे थे. वहीं शो के बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया में भी कई बयान दिए कि अंकिता और विक्की जैन का रिश्ता परिवार को पसंद नहीं था. लेकिन फिर भी उन्होंने शादी की इजाजत दे दी. वो तो एक्ट्रेस बहू नहीं चाहती थीं, लेकिन बेटे के चलते एक्सेप्ट करना पड़ा. ऐसे तमाम बयान उन्होंने मीडिया में देकर खूब सनसनी मचाई थी.

वहीं बिग बॉस ग्रैंड फिनाले के एपिसोड में उन्होंने भरे मंच पर ये कह दिया था कि अंकिता ऐसे शो में दोबारा मत जाना जहां परिवार की इज्जत उतर जाए. सुना है विक्की अपनी मम्मी के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे. 

 

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें