15 August Security Update: अभेद्य किले में तब्दील हुई दिल्ली, लाल किले के पास ट्रैफिक डाइवर्ट, बाहर जाने से पहले पढ़ें अपडेट

Red Fort Traffic Route Change: इस बार देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इसके चलते लाल किले के आसपास के रूट को डायवर्ट किया गया है.
15 August Security Update

फाइल फोटो

Red Fort Traffic Route Change: इस बार देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री लाल किले के प्रचीर से ध्वाजारोहण करेंगे. इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि इतिहास में पहली बार इस मौके पर लाल किले से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की प्रस्तुति दी जाएगी. इस आयोजन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा को भी पूरे इंतजाम कर लिए हैं. दिल्ली के चप्पे पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया है.

लाल किले के पास वाले रूट डायवर्ट

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को देखते हुए लाल किल के पास वाले रूटों को ट्राफिक पुलिस द्वारा डायवर्ट भी किया गया है. ट्रॉफिक पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए डायवर्ट किए गए रास्तों के बारे में बताया है. ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि प्रतिबंधित सड़कों से बचें और निर्धारित वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें. साथ ही अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें. एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि ट्रैफिक सिग्नल्स, वीएमएस और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

ट्रॉफिक पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को लाल किले के आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और बदलाव सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक लागू रहेंगे. इस दौरान केवल वैध वाहनों को ही अनुमति दी जाएंगी.

ये रास्ते रहेंगे बंद

पुलिस द्वारा नेताजी सुभाष मार्ग-दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक लोथियन रोड, जीपीओ-दिल्ली से छत्ता रेल चौक, एस.पी. मुखर्जी मार्ग- एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड- फाउंटेन चौक से लाल किला, निशाद राज मार्ग- रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड- राजघाट से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट पर रास्ते बंद रहेंगे.

इन रास्तों से बचने की सलाह

ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई सड़कों से बचने की सलाह दी गई है. इसमें सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जे.एल. नेहरू मार्ग, निज़ामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी के बीच रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास के माध्यम से कश्मीरी गेट बाहरी रिंग रोड शामिल हैं.

ये भी पढे़ं- ‘क्या आप भी अक्षम हैं’, अवैध खनन मामले में HC का ग्वालियर कलेक्टर से तीखा सवाल, सहायक खनिज अधिकारी को किया सस्पेंड

ज़रूर पढ़ें