200 CCTV, 4000 जवान,14 सुरक्षा जोन… INDIA गठबंधन की रैली को लेकर कैसी है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था?

Delhi Security: 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कंपनियों को तैनात किया गया है. कार्यक्रम स्थल की विशेष निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.
Delhi security

INDIA गठबंधन की रैली को लेकर कैसी है दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था?

INDIA Bloc Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली में भारी जनसैलाव उमड़ने की संभावना है. सुबह से ही रामलीला मैदान में भारी भीड़ जुटने लगी है. महारैली को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा सख्त कर दी है. 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कंपनियों को तैनात किया गया है. कार्यक्रम स्थल की विशेष निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जानें कैसी है दिल्ली के रामलीला मैदान की तैयारी?

‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की रैली को लेकर डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने बताया पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है. आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा, रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं. इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहां सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा, कई स्वयंसेवक भी मौजूद हैं. जिनमें ‘सेवा दल’, सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं. जो हमारी मदद कर रहे हैं. वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने में हमारी सहायता कर रहे हैं.

50,000 लोगों के पहुंचने का अनुमान

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को भी सख्त कर दिया है. पुलिस के मुताबिक महारैली में शामिल होने वाले लोगों को तय गेट से ही प्रवेश दिया जाएगा. प्रवेश गेट पर ही मेटल डिटेक्टर से स्क्रीनिंग कराई जाएगी. महारैली में 50,000 लोगों के पहुंचने का अनुमान है.

ये भी पढ़ेंः ‘चोरी पकड़ी गई फ‍िर किया SIR का ऐलान…’ मॉक पार्लियामेंट में खड़गे बोले- जानबूझकर हटाए वोटर

CAPF की 270 कंपनियां तैनात

पुलिस ने आयोजकों को निर्देश दिया है कि वे किसी प्रकार की ऐसी बयानवाजी न करें, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़े. सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाई गई CAPF की 270 कंपनियों की तैनाती को तीसरी बार बढ़ाकर 16 नवंबर तक कर दिया गया है. फिलहाल, सुबह से ही रामलीला मैदान में लोगों के पहुंचने का तांता शुरू हो गया है.

ज़रूर पढ़ें