UP पुलिस के 600 दारोगा आज देखेंगे Dhurandhar 2 फिल्म, सरकारी गाड़ियों के काफिले से पहुंचेगे सिनेमा हॉल
यूपी पुलिस के दारोगा देखेंगे धुरंधर 2 फिल्म
Dhurandhar 2: हाल ही रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. खास बात यह भी है कि फिल्म में उत्तर प्रदेश कनेक्शन है. शायद इसीलिए यूपी में मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने 2023 बैच के करीब 600 दारोगाओं के साथ फिल्म देखने की तैयारी की है. आज गुरुवार को आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 को देखने सिनेमा हाल जाएंगे. इसके लिए 2 हॉल पहले से ही बुक करा दिए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, फिल्म देखने के लिए सभी दारोगा पुलिस लाइन से सरकारी वाहन में सवार होंगे. इसके बाद दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल के वेव सिनेमा जाएंगे. इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडे और एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस आयोजन के लिए यूपी पुलिस ने सुरक्षा और व्यवस्था के खास इंतजाम किए हैं.
फिल्म में क्या है खास?
इस फिल्म का जुड़ाव उत्तर प्रदेश है. फिल्म में यूपी पुलिस की कार्यशैली को भी दिखाया गया है. पूर्व डीजीपी का किरदार भी शामिल है. इसके साथ ही यूपी के कुख्यात माफिया अतीक अहमद जैसा दिखने वाले एक चरित्र को भी पर्दे पर उतारा गया है. फिल्म को दिखाने का मकसद है कि नए दारोगाओं का उत्साहवर्धन और यूपी पुलिस के विशेष कनेक्शन से रूबरू हो सकें.
ये भी पढ़ेंः आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, बस-ट्रक भिड़ंत में 13 लोग जिंदा जले, कई लोग घायल, Video
19 मार्च को रिलीज हुई है फिल्म
पुलिस विभाग का मानना है कि इस तरह से आयोजन से टीम वर्क की भावना बढ़ती है. इसके साथ ही नए अधिकारियों को क्षेत्र की चुनौतियों को समझने का एक अलग नजरिया भी मिलता है. फिल्म के लिए 600 लोगों की बैठक व्यवस्था वाला दो हॉल पहले से ही बुक कराए गए हैं. जहां एक साथ यूपी पुलिस के नए दारोगा फिल्म देखेंगे. बता दें, 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है.