21 साल के लड़के से 36 साल की प्रेमिका ने लड़ाया ‘इश्क’, विरोध करने पर सास के बांधे हांथ-पैर, फिर प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
लखनऊ में 36 साल की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी.
Lucknow News: आपने अक्सर सुना होगा कि प्यार अंधा होता है. जी हां, ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सामने आया है. इस घटना ने रिश्ते को भी शर्मासार कर दिया है. लखनऊ की रहने वाली एक 36 साल की महिला ने 21 साल के लड़के साथ इश्क लड़ाना शुरू कर दिया. जब यह बात महिला की सास तो पता चली, तो सास को ही बेरहमी से हत्या कर ठिकाने लगा दिया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी महिला और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला?
महिला ने प्रेमी के साथ सास की हत्या करने के बाद खुद को बेगुनाह साबित करती रही और पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन पुलिस ने हत्या की गुत्थी को आसानी से सुलझा लिया. पुलिस के मुताबिक, महिला ने हत्या के बाद ऐसा रोना-धोना मचाया, जैसे सास की मौत का कितना दुख हो और किसी और ने सास की हत्या की हो. आरोपी महिला का ड्रामा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. लेकिन कहते हैं कि चोर भी कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है. ठीक वैसा ही हुआ.
CCTV फुटेज से खुला राज
पुलिस को आरोपियों का सुराग सीसीटीवी कैमरा से मिला. पुलिस ने जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो पता चला कि घर के अंदर का कैमरा बंद है. यहीं से पुलिस के शक की सुई गहरा गई और फिर सख्ती के साथ जांच शुरू कर दी. घर के बाहर का कैमरा चेक किया, तो फुटेज में महिला अपने प्रेमी के साथ जाते दिखाई दी. इस दौरान पुलिस ने जब कड़ाई के साथ पूछताछ शुरू किया, तो दोनों ने पहले तो खूब गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन बाद में जुर्म कबूल लिया.
3 साल से दोनों के बीच चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजन शर्मा करीब 3 साल पहले निर्मला देवी के घर में किराए से मकान लेने आया था. मकान खाली होने की वजह से उसे दे दिया. इसके बाद करीब तीन-चार महीने के अंदर ही मकान मालिक की पत्नी रंजना और राजन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई. हालांकि, इसकी जानकारी पति और सास को हो गई थी, जिसकी वजह से आए दिन घर पर विवाद होता रहता था. इसी विवाद की वजह से रंजना ने प्रेमी की मदद से सास को हटाने का फैसला लिया था.