75 प्रतिशत अग्निवीरों का 2 साल बढ़ा कार्यकाल, दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला

Agniveer Service Extension: 'अग्निपथ' योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. जिसमें 4 सालों के लिए योजना शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे 75 प्रतिशत जवानों के लिए 2 सालों का समय बढ़ा दिया है.
agniveer

agniveer

Army Tenure Extension Decision: भारतीय चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल (CDS) एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि 75 प्रतिशत अग्निवीरों का 2 साल के लिए कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. ‘अग्निपथ’ योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी. जिसे 4 सालों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे 2 सालों के लिए बढ़ा दिया गया है. अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है. जिसको देखते हुए मोदी सरकार ने दिवाली से पहले बड़ा फैसला लिया है.

CDS एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि शुरुआती चार साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले अग्निवीरों में से 25% को नियमित सैनिकों के रूप में शामिल किया जाएगा. बाकि बचे 75 प्रतिशत सैनिकों के लिए भारतीय रक्षा बलों ने सिफारिश की है, जिसे कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है. यानी कि अब 75 प्रतिशत सैनिकों की सेवा 2 सालों के लिए बढ़ा दी गई है.

सेना प्रमुख एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि आज का दिन भारतीय रक्षा बलों और हमारे ‘अग्निवीरों’ के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. क्योंकि कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों के लिए भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने का रास्ता खोल दिया है. अभी तक यह योजना सिर्फ 4 सालों के लिए थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 6 साल कर दिया गया है.

2 सालों का बढ़ा कार्यकाल

इसके लिए अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा भी की जाएगी. अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने के करीब है. इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है. जैसा कि आप जानते हैं, योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित बलों में शामिल किया जाना है. पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे. लेकिन अब उनका भी 2 सालों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है.

2 साल पूरा होने के बाद क्या करेंगे अग्निवीर?

अग्निवीरों का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनका दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा. इस दौरान जिनका प्रदर्शन संतोषजनक पाया जाएगा. उन्हें नियमित रक्षा बल का हिस्सा बनने का मौका दिया जाएगा. फिलहाल, सरकार का यह फैसला अग्निवीरों के लिए काफी मददगार साबित होगा.

ज़रूर पढ़ें