इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश पर बड़ा फैसला, UP के इस चुनाव में महिलाओं को मिलेगा 30% आरक्षण
इलाहाबाद हाई कोर्ट
Women Reservation: देश में इन दिनों महिला आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है. लोकसभा में सरकार महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए बिल पेश किया था, लेकिन पास नहीं पाया. जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया गया है. यानी कि अब लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रहेगी. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस फैसले को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं.
हाई कोर्ट ने क्या कहा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव में महिला आरक्षण को लेकर कहा कि एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें बार एसोसिएशन चुनाव में महिलाओं को आरक्षण देने की बात कही गई. इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्देश जारी करने के बाद लखनऊ बार एसोसिएशन महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाली पहली एसोसिएशन बन गई है. लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव में 30 प्रतिशत का आरक्षण लागू होगा.
कब होगा चुनाव?
लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव 23 अप्रैल को होगा, जिसके लिए 19 अप्रैल से महिलाएं अपना नामांकन भर सकती हैं. ऐसी जगहों पर जहां महिला के लिए आरक्षित हो गई है और पहले से ही पुरुषों ने फॉर्म भर रखा हो. पुरुषों को अपना नामांकन वापस लेना होगा. या फिर ऑप्शन के तौर पर किसी दूसरी सीट से नामांकन करना होगा. मतदान के दिन ही परिणाम जारी कर दिए जाएंगे.
ये भी पढ़ेंः ‘होर्मुज बंद है, वापस जाएं…’, भारतीय जहाज और ईरानी नेवी के कैप्टन का Audio Viral
कितने पदों पर होगा चुनाव?
लखनऊ बार एसोसिएशन में होने वाले चुनाव के लिए कुल 22 पद हैं. ऐसे में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण होने के बाद 7 पद आरक्षित कर दिए जाएंगे. यानी 7 पदों पर सिर्फ महिलाएं ही नामांकन कर सकती हैं. इसके अलावा कोषाध्यक्ष का पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित है. भले ही लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं हो पाया हो, लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत का आरक्षण दे दिया है.