सतीश गोलचा की जगह अनुराग कुमार संभालेंगे दिल्ली पुलिस कमिश्नर की कमान, 1994 बैच के हैं IPS अधिकारी

Delhi Police Commissioner Appointment: पिछले साल 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस आयुक्त रहे एसबीके सिंह को हटाकर सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया था.
Satish Golcha

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके पद से हटा दिया गया है.

Anurag Kumar Replaces Satish Golcha: दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा को उनके पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह पर IPS अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. IPS अनुराग कुमार साल 1994 बैच AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. जो वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर सेवाएं दे रहे थे. दिल्ली पुलिस का यह बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति को लेकर भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आईपीएस अनुराग कुमार को अगले आदेश तक नियुक्त किया जाता है. हालांकि, यह फैसला किन वजहों से लिया गया है. अभी इसकी भी जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन इस नियुक्ति को लेकर बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

पिछले साल से संभाल रहे थे कमान

आदेश के मुताबिक, सतीश गोलचा, को निर्देश दिया गया है कि नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद, वे अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल को रिपोर्ट करेंगे. IPS सतीश गोलचा की अगर बात करें, तो उन्हें 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वे तिहाड़ जेल के महानिदेशक भी रह चुके हैं. सतीश गोलचा साल 1992 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘अगर नहीं लौटा तो भूत बनकर आऊंगा…’ अनशन के 20 वें द‍िन सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान

रेखा गुप्ता के घर पर हमले के बाद लाए गए थे गोलचा

पिछले साल 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया था, जिसके बाद पुलिस आयुक्त रहे एसबीके सिंह को हटाकर सतीश गोलचा को लाया गया था.

ज़रूर पढ़ें