क्या है ‘कट मनी प्रथा’? बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने किया खत्म
सीएम सुवेंदु अधिकारी
New CM Suvendu Ends Cut Money System: बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. बंगाल में पिछले 15 सालों से कब्जा जमाए बैठी ममता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा गया है. अब ममता सरकार के कई फैसलों को बदल रहे हैं. जब विधानसभा चुनाव की शुरुआत हुई, तो कट मनी का मुद्दा खूब उछला. सुवेंदु सरकार बनते ही कट मनी पर लगाम लगाने का वादा किया गया. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अगर कट मनी के सबूत मिलते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. जानें क्या है कट मनी प्रथा जिस पर सुवेंदु सरकार ने लगाम लगा दिया.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के भवानीपुर, जहां से ममता बनर्जी को विधानसभा चुनाव हराया. वहां पर जाकर जनता से जबरन वसूली और ‘कट मनी’ प्रथा को खत्म करने का वादा किया. उन्होंने इस दौरान साफ कहा कि अगर कोई सरकार की किसी भी योजना का लाभ उठाते समय रिश्वत देता है, तो डॉक्यूमेंट्स दिखाने पर ही एक्शन लिया जाएगा. ऐसे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी भी की जाएगी. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर जमकर तीखा हमला बोला और कहा कि अब उनका सियारी करियर खत्म हो गया है.
भवानीपुर में बोले CM सुवेंदु
सीएम ने कहा कि लेन-देन का डिजिटल दस्तावेज दिखाना होगा और इन डॉक्यूमेंट्स को भारतीय दंड संहिता के तहत वैध माना जाएगा. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनके सीएम बनने के बाद बांग्लादेश की जमात की रातों रात नींद उड़ गई है. सीएम ने यह बात ममता बनर्जी के गढ़ भवानीपुर में कही.
ये भी पढ़ेंः ‘200 कंटेनर सेब, 400 कंटेनर केले सड़ गए…’, ईरान जंग से नितिन गडकरी के परिवार को करोड़ों का नुकसान
क्या है कट मनी प्रथा?
सुवेंदु सरकार ने कट मनी को बंद करने का वादा किया है. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कट मनी क्या है? बता दें, कट मनी अनऑफिशियल माध्यम से लिया जाने वाला कमीशन है, जो गैरकानूनी तरीके से कमाया जाता है. टीएमसी सरकार के दौरान बंगाल के नेताओं पर आरोप लगते थे कि वे लोग अपने इलाके के काम के लिए सरकारी अनुदान में से कट मनी मांगते थे. जिसे सुवेंदु सरकार ने बंद करने का फैसला लिया है. अब देखना यह होगा कि सुवेंदु सरकार के इस दावे के बाद कट मनी प्रथा पर क्या असर पड़ता है.