‘200 कंटेनर सेब, 400 कंटेनर केले सड़ गए…’, ईरान जंग से नितिन गडकरी के परिवार को करोड़ों का नुकसान
नितिन गडकरी
Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि अमेरिका-ईरान जंग की वजह से उनके परिवार के कारोबार को बड़ा नुकसान हुआ है. उन्होंने यह भी बताया कि इस नुकसान का इंश्योंरेंस वाले पैसे भी नहीं देते हैं. बेटे ने जब बताया कि कारोबार में बड़ा नुकसान हो गया, तो हमने कहा कि चिंता ना करें और काम चालू रखें, सब ठीक हो जाएगा. जानें नितिन गडकरी के परिवार को इस जंग की वजह से कितना नुकसान हुआ?
नितिन गडकरी ने नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि वे शुगर से डिजर्जेंट बनाने का काम करते हैं, जो उनकी बहू देखती है. हर महीने 100 कंटेनर अमेरिका जाते थे, लेकिन अमेरिका-ईरान के बीच शुरू लड़ाई की वजह से कंटेनर जाने बंद हो गए, जिसकी वजह से बड़ा नुकसान हुआ और पूरा धंधा चौपट हो गया. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उनके बेटे का ईरान के साथ कारोबार था, लेकिन जंग शुरू होने के बाद कारोबार ठप्प हो गया.
200 कंटेनर सेब और 400 कंटेनर केला सड़ गया
गडकरी ने बताया कि उनके बेटे भारत से ईरान के लिए केले भेजते थे और वहां से वापसी के दौरान सेब मंगाते थे. ठीक-ठाक कारोबार चल रहा था लेकिन जंग की वजह से सबकुछ ठप्प हो गया और एक दिन 200 कंटेनर सेब और 400 कंटेनर केला सड़ गया. जिसके इंश्योरेंस से पैसे भी नहीं मिले. इस दौरान बेटा बहुत चिंतित हो गया. उसको समझाया और कहा कि अपना काम शुरू रखे, सबकुछ ठीक हो जाएगा.
ये भी पढ़ेंः बंगाल में महिलाओं को फ्री बस के साथ मिलेंगे 3000 रुपए, शुभेंदु कैबिनेट का ऐलान
अभी भी तनाव की स्थिति
उन्होंने बेटे के नुकसान को लेकर कहा कि जीवन संघर्ष का खेल है. इसका डटकर सामना करना है. निराश नहीं होना है. कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और नुकसान भी होता है. फिलहाल, मिडिल ईस्ट जंग की वजह से वैश्विक स्तर पर नुकसान देखने को मिला है. जंग कब खत्म होगी, दोनों देशों के बीच कब मध्यस्थता होगी. अभी यह साफ नहीं हो पाया है. दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है.