बंगाल हिंसा पर 5 साल पुरानी पोस्ट को लेकर बुरे फंसे एक्टर्स परमब्रत-स्वास्तिका, FIR दर्ज, 31 लोगों की हुई थी मौत

Bengal violence old post case: शिकायतकर्ता ने परमब्रत के 2021 के एक ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा, आज के दिन को विश्व रोगोड़ानी (पिटाई) दिवस घोषित किया जाए! इस पोस्ट पर स्वास्तिका ने प्रतिक्रिया दी थी.
FIR against Parambrata Swastika

एक्टर्स परमब्रत चटर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

FIR against Parambrata Swastika: बंगाली सिनेमा के मशहूर एक्टर्स परमब्रत चटर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी ने 5 साल पुराने ट्वीट ने दोनों को मुश्किलों में डाल दिया है. दोनों के खिलाफ कोलकाता के गरियाहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने दोनों पर 5 साल पहले हुए चुनावी हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. जानें क्या है पूरा मामला और शिकायत ने क्या उठाई मांग?

दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जहां विधानसभा चुनाव होने के बाद बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की गई थी. इस दौरान हमले और हिंसा की खबरें भी आई. जब बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा हो रही थी. आरोप है कि उस दौरान एक्टर्स परमब्रत चटर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी ने हिंसा को बढ़ावा देने के लिए पोस्ट किया. जिसके बाद हिंसा को बढ़ावा मिला.

IPC की धारा 107 के तहत शिकायत दर्ज

इस मामले को लेकर 5 साल बाद जॉयदीप सेन नाम के एक व्यक्ति ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में बताया कि 2021 में दोनों अभिनेताओं ने बंगाल में हुई हिंसा को बढ़ाने का काम किया था और लोगों को भड़काया था. शिकायत आज 5 साल बाद हुई है, जबकि मामला 2 मई 2021 का है. हिंसा को भड़काने के मामले में परमब्रत चटर्जी और स्वस्तिका मुखर्जी के खिलाफ IPC की धारा 107 के तहत शिकायत दर्ज हुई है.

ये भी पढ़ेंः ‘कॉकरोच जनता पार्टी ज्वाइन कर लेंगे, सिंबल मिला तो चुनाव भी…’, राजभर की पार्टी के विधायक मारेंगे पलटी?

हिंसा में 31 लोगों की हुई थी मौत

शिकायतकर्ता ने परमब्रत के 2021 के एक ट्वीट का हवाला देते हुए लिखा, आज के दिन को विश्व रोगोड़ानी (पिटाई) दिवस घोषित किया जाए! जबकि स्वस्तिका मुखर्जी पर आरोप है कि परमब्रत के इस ट्वीट पर रिएक्ट किया और प्रतिक्रिया देते हुए इमोजी के साथ लिखा, ‘हाहाहाहा होक होक’ (ऐसा ही होने दो). बता दें, 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा में 31 लोगों की मौत हो गई थी.

ज़रूर पढ़ें