जेल में बंद पूर्व PM का पोता प्रज्वल रेवन्ना देख रहा पोर्न? फोन से मिले 90 वीडियो,नई FIR दर्ज

Prajwal revanna mobile: जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के फोन से 90 पोर्न वीडियो मिलने की खबर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है.फोरेंसिक जांच के बीच मामले में नई FIR दर्ज हुई है. एक अंडरट्रायल कैदी का नाम भी सामने आया है.
प्रज्वल रेवन्ना

प्रज्वल रेवन्ना

Prajwal Revanna Mobile: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का पोता पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फ‍िर देशभर में सुर्खियों में हैं. वह इस समय रेप केस में  बेंगलुरु की सेंट्रल जेल है.जेल में बंद होने के बाद भी प्रज्वल की आदत में सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं. हाल ही में जेल की जांच के दौरान उसके पास मोबाइल जब्त किए गए थे. जब जब्त किए गए मोबाइल फोन की जांच की गई तो हर कोई हैरान रह गया. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके फोन से  90 पोर्न वीडियो मिले हैं.

मोबाइल फोन में पोर्न मिलने के बाद अब एक बाद एक फ‍िर सवाल उठने लगा है. कि पूर्व पीएम का पोता सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. इसी तरह के वीडियो और रेप केस के मामले में आज वह जेल में बंद है. इसके बाद भी उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं हो रहा है.

जांच एजेंसियां अब सिर्फ वीडियो की संख्या तक सीमित नहीं हैं. फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों और अन्य डिजिटल फाइलों को खंगाला जा रहा है. अधिकारियों की दिलचस्पी इस बात में है कि ये फाइलें फोन में कब आई. इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसके पास तक यह वीड‍ियो किसकी मदद से पहुंचे हैं.

जेल के अंदर से सामने आया नया मामला

इस डिजिटल जांच के बाद एक नई FIR भी दर्ज की गई है. मामले में सेंट्रल जेल में बंद अंडर ट्रायल कैदी प्रताप राय का नाम भी शामिल किया गया है. यानी जिस फोन ने जांच की शुरुआत कराई, उसने अब एक अलग कानूनी मामले का दरवाजा भी खोल दिया है.

कैसे हुआ था मामले का खुलासा

मंगलवार को सेंट्रल क्राइम ब्रांच यानी CCB की टीम ने जेल में छापेमारी की थी. इसके बाद बुधवार को जेल DGP आलोक कुमार ने कार्रवाई की जानकारी दी. फिलहाल फोरेंसिक टीम यह पता लगाने में जुटी है कि फोन में मौजूद वीडियो की असल कहानी क्या है. मतलब आने वाले दिनों यह भी देखने को मिल सकता है कि रेवन्ना को किसी दूसरे जेल में शिफ्ट कर दिया जाए. या फ‍िर उसकी पर सख्ती बढ़ा दी जाए.

किस मामले में सजा काट रहा रेवन्ना

प्रज्वल रेवन्ना, JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं. महिलाओं से जुड़े रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वह अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा वीडियो विवाद नया नहीं है. साल 2024 में उनके नाम से जुड़े 2,000 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप सामने आने की खबरों ने कर्नाटक की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया था. इसके बाद उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप और कानूनी मामले सामने आए.

अब जेल में मिले मोबाइल फोन से कथित तौर पर 90 वीडियो बरामद होने की खबर ने पुराने विवाद की याद फिर ताजा कर दी है.

ये भी पढ़ें: नोटों की बोरी से सबूतों की हेराफेरी तक, जस्टिस वर्मा मामले में जांच समिति का बड़ा खुलासा

ज़रूर पढ़ें