दिल्ली हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi High Court Bomb Threat: दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Delhi High Court Bomb Threat

दिल्ली हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Bomb Threat To Six Locations: दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. वहीं बम निरोधक दस्तों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं.

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. दिल्ली में पल-पल में सुरक्षा जवानों की मुस्तैदी की गई है. लेकिन इसके बावजूद दिल्ली में 6 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.

इन जगहों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली हाई कोर्ट के अलावा जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट के एसडीएम कार्यालय को भी धमकी भरा ई-मेल मिला है. जिसमें बम से उड़ाने की बात कही गई है.

जांच में जुटी पुलिस

बम से धमकी की सूचना मिलते ही कई सुरक्षा टीमें और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. हालांकि, अधिकारियों को जांच के दौरान ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, जिससे सुरक्षा को खतरा महसूस हो. धमकी के बाद दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार पुलिस के संपर्क में हैं. पुलिस ने धमकी देने वालों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली AIIMS में भर्ती जेपी नड्डा, बेचैनी की शिकायत के बाद लाया गया अस्पताल

जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया और न्यायालय की सुनवाई स्थगित कर दी गई. फिलहाल, परिसर की तलाशी जारी है.

ज़रूर पढ़ें