Bypoll Voting Live: नंदीग्राम समेत 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

By-Election 2026: उपचुनाव तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारपुरम सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीट, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा और असम के नगांव लोकसभा सीट पर हो रहा है.
Bypolls Chunav 2026

5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

Bypolls Chunav 2026: देश में आज मंगलवार को पांच विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव में वोटिंग के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. 6 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा की हो रही है. यहां दिलचस्प मुकाबला माना जा रहा है.

जिन 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारपुरम सीट शामिल है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर समेत पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा शामिल है. वहीं असम के नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है. सभी सीटों पर जहां आज उपचुनाव हो रहा है. उनका परिणाम 9 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें