CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर, जांच के लिए पैनल गठित, OSM विवाद के बीच सरकार का बड़ा एक्शन
CBSE के चेयरमैन और सचिव का ट्रांसफर
CBSE Chairman and Secretary Transferred: सीबीएसई (CBSE) के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला हो गया. OSM विवाद के बीच सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. इसके साथ ही CBSE द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है.
CBSE के OSM सिस्टम में काफी गड़बड़ियों की शिकायत मिली थी. जिसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी. जांच रिपोर्ट के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. केंद्र सरकार ने जिन दो अधिकारियों का तबादला किया है. उसमें सीबीएसई चेयरमैन IAS राहुल सिंह बोर्ड की समग्र कार्य प्रणाली और परीक्षा सुधारों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. जबकि जबकि सचिव हिमांशु गुप्ता, IAS, प्रशासन, वित्त और संबद्धता (Affiliations) से जुड़े मामलों की देखरेख कर रहे थे.
CBSE के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया गया है। CBSE द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सेवाओं की खरीद की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है। pic.twitter.com/PQkjWIxLAe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2026
जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
केंद्र सरकार जांच के माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि OSM सेवाओं की खरीद प्रक्रिया में कहीं किसी तरह की अनियमितता या नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई. इस दौरान जांच के लिए जो टीम गठित की गई है. वह प्रोक्योरमेंट प्रोसेस, टेंडर प्रक्रिया और संबंधित कंपनियों की भूमिका की समीक्षा करेगी. इसके बाद सरकार को फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी. फाइनल रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ेंः OSM विवाद पर घिरा CBSE! तकनीकी खामियों को लेकर शिक्षा मंत्रालय अलर्ट, हर मदद का दिया भरोसा
1 महीने के अंदर देनी होगी जांच रिपोर्ट
सरकारी आदेश के मुताबिक, कैपेसिटी बिल्डिंग कमीशन की अध्यक्ष एस. राधा चौहान के पास मामले की जांच का जिम्मा है. जरूरत पड़ने पर राधा चौहान अन्य विभागों और कार्यालयों के अधिकारियों की मदद ले सकती हैं. जांच समिति को 1 महीने के अंदर कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए निर्देश दिए गए हैं.