चंडीगढ़ में BJP ऑफिस के बाहर धमाका, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
Chandigarh BJP Office Blast: चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब राज्य के भारतीय जनता पार्टी के ऑफिस के बाहर पार्किंग में धमाका हुआ. ये धमाका कम तीव्रता वाली था. बम स्क्वॉड टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. चंडीगढ़ पुलिस भी हरकत में आ गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस की ओर से अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.
काफी दूर तक सुनी गई धमाके आवाज
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक बुधवार (1 अप्रैल 2026) को चंडीगढ़ के सेक्टर नंबर 37 में बीजेपी दफ्तर के बाहर संदिग्ध धमाके की आवाज सुनाई दी. CFSL और चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी. इसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को फौरन सूचना दी गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. जांच एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है.
#WATCH | Chandigarh: Vinit Joshi, BJP Media Incharge says, "… At around 5 PM, a blast occured here, and a lot of smoke was seen. There was an atmosphere of panic after the blast. A scooty, a car were damaged. This is a matter of concern. A blast taking place near the party… https://t.co/BRl6RFYg3p pic.twitter.com/scfRaa8ueG
— ANI (@ANI) April 1, 2026
बीजेपी मीडिया प्रभारी ने क्या कहा?
BJP के मीडिया प्रभारी विनीत जोशी ने कहा कि शाम करीब 5 बजे यहां एक धमाका हुआ और काफी धुआं दिखाई दिया. धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एक स्कूटी और एक कार को नुकसान पहुंचा है. यह चिंता का विषय है. उन्होंने आगे कहा कि पार्टी दफ्तर के पास धमाका होना चिंता की बात है. पिछले 4 दिनों से BJP के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष यहीं ठहरे हुए थे और ऐसे समय में धमाका होना एक गंभीर चिंता का विषय है.
ये भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ा, कंडोम की कीमतों में आ सकता है भारी उछाल