कांग्रेस में होगा ममता की TMC का विलय? सोनिया गांधी का ऑफर, अभिषेक-राहुल की मुलाकात से बढ़ी हलचल
सोनिया गांधी और ममता बनर्जी
Mamata TMC Congress Merger Offer: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ ही ममता बनर्जी के करीबी लोग उनका साथ छोड़ते जा रहे हैं. विधायक से लेकर सांसद तक हर कोई ममता के खिलाफ विद्रोह कर रहा है. इन सब के बीच कांग्रेस ने ममता बनर्जी को टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने का ऑफर दिया है.
कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी ने टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी को बड़ा ऑफर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें. इस विलय के बदले ममता बनर्जी को कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया गया है. इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा.
ममता को मिले इस ऑफर पर अब तक न तो टीएमसी ने कुछ आधिकारिक तौर पर कहा है और न ही कांग्रेस की तरफ से ऐसा कुछ कहा गया है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों ममता क्या फैसला लेती हैं.
क्यों दिया ममता को सोनिया ने इस तरह का ऑफर
ममता बनर्जी एक समय तक सोनिया गांधी की सबसे खास हुआ करती थीं. जब ममता कांग्रेस से अलग होकर पार्टी बनाई थी, उस समय भी सोनिया इस तरह का फैसला न लेने की सलाह दी थी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ, अब ममता को सोनिया की तरफ से मिले ऑफर की कई वजहें हैं.
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सोनिया ने कहा कि अगर इस तरह का कदम नहीं उठाया जाता है तो बीजेपी आम आदमी पार्टी की तरह ही परेशान करती रहेगी. इसलिए उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं.
कहा ऐसा भी जा रहा है कि इस ऑफर पर खुद सोनिया ने ममता से बातचीत की है. ममता ने कुछ भी फैसला लेने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है. मतलब यह भी है कि ममता ने इस तरह के ऑफर को सीधे तौर पर ठुकराया नहीं है.
राहुल-अभिषेक की मुलाकात से बढ़ी हलचल
मंगलवार को राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच भी मुलाकात हुई थी. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच 10 जनपथ पर हुई ये मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली. ऐसा कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में मौजूदा पार्टी की हालत और आगे किस तरह से काम किया जा सकता है. इस पर भी बातचीत हुई है.
ये भी पढ़ें: ममता को बड़ा झटका, TMC के बागियों में सयानी घोष भी, स्पीकर को लिखे लेटर में ‘काबा- मदीना’ वाली सांसद के साइन!