Live: राहुल गांधी की रैली पर BJP का पलटवार, हरदीप पुरी बोले- 1984 दंगा नहीं नरसंहार था

Delhi BJP March Live: दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली के बीच बीजेपी का विरोध मार्च निकाला. इस मार्च की कमान हरदीप सिंह पुरी को सौंपी गई. इसके अलावा भी बीजेपी देश के कई शहरों में मार्च न‍िकाल रही है.
Delhi BJP March Live

Delhi BJP March Live: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को सियासी टकराव की स्थिति बन गई. एक तरफ INDIA ब्लॉक के नेता रामलीला मैदान में ‘चलो दिल्ली’ रैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध मार्च न‍िकाला.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस मार्च की कमान संभाााल . पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके से शुरू होने वाला यह मार्च तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक गया. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने 1984 के सिख विरोधी दंगों की बरसी यानी 1 नवंबर को रैली आयोजित कर सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

दिल्‍ली में चल रहे प्रदर्शनों के अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़ते रहें…

ज़रूर पढ़ें