इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर घुसा फैन, शादी की डिमांड पर पिता ने पीटा, इलाज के दौरान मौत

Influencer Neha Bisht: नेहा के पिता और पड़ोसी ने युवक से बुरी तरह मारपीट की. इलाज के दौरान अनुभव की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने नेहा बिष्ट के पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है.
NEHA BISHT

नेहा बिष्ट

Influencer Neha Bisht: सोशल मीडिया की दुनिया में हम इन्फ्लुएंसर्स की लाइफस्टाइल से प्रभावित होकर उनसे जुड़े रहते हैं. लेकिन, इनफ्लुएंसर की लाइफ से ऑब्सेस्ड होना एक युवक पर भारी पड़ गया है. जी हां, पूरा मामला चौंका देने वाला है. दरअसल, दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा बिष्ट के घर में अचानक एक फैन घुसा और नेहा से शादी करने की डिमांड करने लगा. यह देखकर पिता और पड़ोसी ने युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट की. वहीं, मारपीट के दौरान युवक की मौत हो गई.

यह है पूरा मामला

दरअसल, पूरा मामला कुछ दिनों पहले का बताया जा रहा है. जब युवक अचानक नेहा से मिलने दिल्ली पहुंच गया. वह जबरन उसके घर में दाखिल हो गया. आरोप है कि, नेहा के पिता और पड़ोसी ने युवक से बुरी तरह मारपीट की. इलाज के दौरान अनुभव की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने नेहा बिष्ट के पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, युवक उत्तरप्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है. वह नेहा को लंबे समय से फॉलो करता था. पर उसे नेहा से धीरे-धीरे एकतरफा प्यार हो गया. नेहा और उसका परिवार दिल्ली में रहता है. वहीं नेहा, फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. उनकी छोटी बहन भी कंटेंट क्रीएशन करती है.

नेहा ने क्या बताया ?

नेहा ने बताया कि, युवक उससे पहले भी 2 बार मिलने आ चुका था. तब जैसे-तैसे उसे समझा बुझाकर वापस भेजा था. नेहा ने बताया कि, 7 नवंबर को वह लड़का जब आया था तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. वो घर में घुसा और उसका नाम लेकर चिल्लाने लगा. वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. नेहा ने बताया कि, जब मेरे पिता ने उससे बात कि उसने हमला कर दिया और कहा कि आप अपनी बेटी को किसी और से शादी न करने दें. नेहा ने यह भी बताया कि, पड़ोसियों ने अभिनव को परिसर से ले जाने की कोशिश की. वह दो तीन बार गिरा भी. बकौल नेहा अभिनव को सिर में चोट गिरने से लगी. उसके पिता और पड़ोसियों के मारने की वजह से नहीं.

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो अभिनव की पीठ और दाएं पैर में चोटें मिली थीं. उसे राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 15 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है. वहीं, नेहा के पिता और पड़ोसी को गिरफ्तार भी कर लिया है. हादसे की सीसीटीवी भी खंगाली जा रही है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें