जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना, दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए तय की गईं ये 3 जगह

Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर -मंतर पर अब कोई विरोध प्रदर्शन नहीं कर पाएगा. सरकार ने इसकी जगह 3 अन्य जगहों को चिन्हित किया है. जहां लोग विरोध प्रदर्शन कर सकेंगे.
jantar mantar (1)

Jantar Mantar: देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले कुछ महीनों के भीतर लगातार विरोध प्रदर्शन- धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं.  अब इन सब के बीच दिल्‍ली में धरना प्रदर्शन करने की पूरी व्यवस्था को ही बदल दिया गया है. गृह मंत्रालय ने  जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया है. विरोध करने के लिए अब जंतर-मंतर के बजाय 3 अन्‍य विकल्‍प दिए गए हैं.

नए विकल्पों के तहत इसकी जगह रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को प्रदर्शन के लिए निर्धारित किया गया है. इस फैसले के बाद राजधानी में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले संगठनों को नए स्थानों पर प्रदर्शन की योजना बनानी होगी.

33 साल बाद लिया गया फैसला

जंतर-मंतर लंबे समय से राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और अलग-अलग मुद्दों पर आवाज उठाने वाले लोगों के लिए प्रमुख जगह रहा है. यहां छोटे-बड़े धरने और विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं. लेकिन अब इस स्थान पर आधिकारिक तौर पर प्रदर्शन की अनुमति देने की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इस तरह का बदलाव करीब 33 साल बाद लिया गया है.  

कहां-कहां कर सकेंगे प्रदर्शन?

रामलीला मैदान: दिल्ली में पहले भी कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन यहां आयोजित किए जा चुके हैं.
बुराड़ी मैदान: राजधानी के इस इलाके को भी धरना-प्रदर्शन के लिए नए विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है.
CBD ग्राउंड: पूर्वी दिल्ली में स्थित इस मैदान को भी आधिकारिक प्रदर्शन स्थलों में जगह दी गई है.

क्‍यों लिया गया इस तरह का फैसला?

इस बदलाव के पीछे गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई समिति की सिफारिशों को अहम माना जा रहा है. प्रदर्शन स्थलों को लेकर नई व्यवस्था के तहत पहले से लागू नियमों में भी बदलाव किया गया है. हालांकि प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना है कि सरकार ने प्रदर्शन से डरते हुए इस तरह का फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें:LIVE: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंचे अखिलेश-राहुल, बीजेपी ने कहा- कांग्रेस की हार की वजह उनका विचार शून्य नेतृत्व

ज़रूर पढ़ें