2024 का चुनाव अवैध था… रामलीला मैदान में राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे
राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 2024 की सरकार चोरी की सरकार है. मैं जो भी कहता हूं आज नहीं तो कल वह होता है.
राहुल ने कहा कि आज रामलीला मैदान से कह रहा हूं कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार हर हाल में CEC के पद से हटेगा. उन्होंने चुनाव चुराए हैं. उनको हटना ही होगा. राहुल ने कहा कि हाल तो अब यह है कि ज्ञानेश खुद सो ही नहीं पा रहे हैं.
2024 का चुनाव अवैध था- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रामलीला मैदान से कहा कि 2024 के चुनाव के बाद भारत के पंद्रह परसेंट वोटर्स को वोटर लिस्ट से हटा दिया गया. इसका मतलब है कि 2024 का चुनाव एक गैर-कानूनी चुनाव था. यह एक चुराया हुआ चुनाव था. यह मैं नहीं कह रहा, चुनाव आयोग कह रहा है.
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "For years, vote theft has been happening in this country. Madhya Pradesh, Haryana, Chhattisgarh, Maharashtra, Karnataka and the 2024 Lok Sabha elections, in all these elections, vote theft has occurred. Votes have been stolen through EVMs and by deleting and adding names to voter lists." (Source: ANI/Congress)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
मैं जो कहता हूं वो सच होता है- राहुल
राहुल ने कहा कि मेरी बात सुनो, मैं जो कहता हूं वह हमेशा सच होता है, है ना? मैं भारत के हर नागरिक और हर युवा से कह रहा हूं. ज्ञानेश कुमार को चीफ इलेक्शन कमिश्नर के पद से हटाया जाएगा. ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे. ज्ञानेश कुमार के बिना न तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते और न ही अमित शाह गृह मंत्री बनते.
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, "Listen to me. What I say always turns out to be true, doesn’t it? I am telling every citizen and every youth of India: Gyanesh Kumar will be removed from the post of Chief Election Commissioner. Gyanesh Kumar will go to jail." "Without Gyanesh Kumar, neither Narendra Modi would have become Prime Minister nor Amit Shah would have become Home Minister." "The farmer is not getting his rights. The youth are not getting employment. The labourer is not getting his rights, and the entire wealth has gone into the hands of two or three people. We do not want such an India, and we will not accept such an India." (Source: ANI/Congress)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
आगे कहा कि किसान को उसका हक नहीं मिल रहा है. युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. मजदूर को उसका हक नहीं मिल रहा है और सारी दौलत दो-तीन लोगों के हाथों में चली गई है. हमें ऐसा भारत नहीं चाहिए, और हम ऐसा भारत स्वीकार नहीं करेंगे.
राहुल ने बताया वह कैसा देश नहीं चाहते
लोकसभा LoP राहुल गांधी ने कहा, “शिव की बारात में कोई भी शामिल हो सकता है. हर जीव इसमें शामिल हो सकता है. क्या किसी को इसमें शामिल होने से रोका जा सकता है? नहीं, हम ऐसा ही भारत चाहते हैं. अगर कोई किसान मेहनत करता है, तो उसे उसका फल मिलना चाहिए. अगर कोई स्टूडेंट 18 घंटे पढ़ता है, तो उसे नौकरी मिलनी चाहिए. हम ऐसा देश नहीं चाहते जो सिर्फ दो या तीन लोगों का हो. देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है.
राहुल ने कहा कि हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है. हमें किसी से नफ़रत नहीं करनी चाहिए. हमें सबसे सीखना चाहिए और प्यार से काम करना चाहिए.
उन्होंने आगे कहा कि हमें हर इंसान की आवाज़ की रक्षा करनी चाहिए, लाइन में खड़े आखिरी इंसान की, चाहे वह हिंदू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, आदिवासी हो, दलित हो, महिला हो या दिव्यांग हो. हमें सबकी रक्षा करनी है. प्यार की दुकान खुलने वाली है, और एक बार फिर, यह देश सही रास्ते पर चलने वाला है.
ये भी पढ़ें:वापसी नहीं अब UP से विदाई होगी… रामलीला मैदान से अखिलेश बोले- काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया