बड़े आतंकी हमले की थी साजिश! दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए 9 संदिग्ध, हथियार बरामद
दिल्ली पुलिस ने 9 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
Terror Module Busted: देश के कई बड़े शहरों को निशाना बनाकर बड़े आतंकी हमले की कथित साजिश रचने वाले नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ISI से जुड़े बताए जा रहे 9 संदिग्ध एजेंटों को गिरफ्तार किया है. ऐसा कहा जा रहा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों पर दिल्ली, मुंबई और पंजाब समेत प्रमुख शहरों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाने का आरोप है पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर संभावित बड़े खतरे को टाल दिया गया.
छापेमारी में क्या-क्या मिला?
छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार, हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तान से लाया गया बताया जा रहा विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. बरामद सामान की फोरेंसिक जांच कराई जा रही है. इससे साफ है कि इन संदिग्धों ने किसी घटना को अंजाम देने की पूरी तैयारी कर ली थी.
जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
सुरक्षा एजेंसियां अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, फंडिंग और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं. इस मामले की जांच कई एजेंसियों के समन्वय से आगे बढ़ाई जा रही है.
इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों ने देश के अलग-अलग हिस्सों से इस तरह के संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. यही वजह है कि जांच और सर्च अभियान को और तेज किया गया था. इसका फायदा यह हुआ कि लगातार इस तरह की गिरफ्तारियां की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें:‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए तैयार भारतीय सेना, NDA परेड में आर्मी चीफ का बड़ा मैसेज