ED Raid: राघव चड्ढा की जगह बनाए गए थे राज्यसभा में डिप्टी लीडर, AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की दबिश
राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी की रेड
ED Raid: आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को बनाया गया है. आज राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी ने रेड मारी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की सुबह करीबन 5:00 बजे अशोक मित्तल के जालंधर कैंट स्थित घर पर ईडी ने रेड मारी है. फिलहाल कार्रवाई जारी है.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुताबिक, विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन के संबंध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उच्च सदन के उप नेता डॉ. अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है.
#WATCH | Enforcement Directorate (ED) says it is conducting raids at multiple premises linked to Aam Aadmi Party (AAP) Rajya Sabha MP and Deputy Leader of the Upper House, Dr Ashok Kumar Mittal, in connection with an alleged violation of the Foreign Exchange Management Act.… pic.twitter.com/5eTdkBq6WD
— ANI (@ANI) April 15, 2026
लवली यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं अशोक मित्तल
आम आदमी पार्टी ने जब से राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर से हटाकर अशोक मित्तल को जिम्मेदारी दी है. तब से लगातार वे सुर्खियों पर हैं. अशोक मित्तल उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रशंसनीय कार्य और समाज सेवा के लिए जाने जाते हैं. मित्तल ने जालंधर में देश के प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी(एलपीयू) की स्थापना की है. जहां पर करीब 50 देशों के लोग पढ़ने आते हैं.
ये भी पढ़ेंः सम्राट चौधरी ने ली CM पद की शपथ, JDU से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने डिप्टी सीएम
आप नेताओं ने भाजपा को घेरा
AAP सांसद अशोक मित्तल के आवास पर ED की छापेमारी को लेकर मंत्री हरपाल चीमा ने कहा, BJP लगातार विपक्षी दलों को परेशान कर रही है. जहां भी विपक्षी दलों की सरकारें हैं, वहां या तो ED को भेजा जाता है या फिर CBI को. मनीष सिसोदिया ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होने वाले रहते हैं. वहां पर पहले से ही केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बाद बीजेपी नेताओं के राजनीतिक दौरे होते हैं.