दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के रिहायशी सोसाइटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Delhi: दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट में अचानक से भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है.
Noida fire

नोएडा में रिहायशी इलाके के एक फ्लैट में लगी आग

Noida Fire: दिल्ली में होटल के बाद अब नोएडा के एक रिहायशी सोसाइटी के फ्लैट में अचानक से भीषण आग लग गई. आग किन वजहों से लगी. अभी इसका पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही हैं. मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, आग नोएडा के सेक्टर 74 स्थित ‘IVY County’ सोसाइटी में लगी है. जहां 12वें मंजिल के एक फ्लैट में आग लगी, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते की फ्लैट को अपनी जद में ले लिया. आसपास सिर्फ धुएं का गुबार ही देखने को मिल रहा.

12वें फ्लोर में लगी थी आग

आग लगते ही पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. गनीमत है कि भीषण आग के बावजूद जनहानि की खबर नहीं है. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही मिनट के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पा लिया. आग 12वें फ्लोर में लगी थी, इसलिए टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक क्रेन और अपने आधुनिक उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली अग्निकांडः एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत, रुला देंगे CA विवेक अग्रवाल के आखिरी शब्द

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

भीषण आग को देखते हुए आसपास के भी फ्लैट को खाली करा लिया गया, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो. लोगों को सीढ़ी और लिफ्ट के जरिए सुरक्षित नीचे उतार लिया गया. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह का पता लग पाएगा. फिलहाल, अधिकारी जांच में जुट गए हैं.

ज़रूर पढ़ें