Delhi Restaurant Fire: सड़कों पर बिछाए गद्दे, जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से कूदे लोग, 21 की मौत, चश्मदीद ने क्या बताया?

Delhi Massive Building Fire Tragedy: हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए गली में गद्दा बिछाया. लेकिन फिर भी 21 लोगों की जान चली गई.
Delhi Massive Building Fire Tragedy

दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से 21 लोगों की मौत

People Jump From Third Floor: दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दिल्ली पुलिस ने इन मौतों की पुष्टि की है. इस हादसे के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जो काफी भयावह हैं. कुछ लोग खिड़कियों से नीचे कूदकर अपनी जान बचाते नजर आ रहे हैं, को कुछ छतों से नीचे बिछे गद्दे में कूद रहे हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 11 घायलों को रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा गया. जहां उनका गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय लोगों ने होटल में फंसे लोगों को बचाने के लिए गली में गद्दा बिछाया. ताकि अंदर फंसे लोग अगर जान बचाने के लिए ऊपर से कूदें, तो उनकी जान बच सके. जानकारी के अनुसार, होटल में एक ही सीढ़ी थी, जिसकी वजह से लोग निकल नहीं सके और उनकी जलकर मौत हो गई.

विधायक बोले- आग कैसे लगी यह जांच का विषय

विधायक ने बताया कि अब तक इस हादसे में 47 लोगों को बचाया जा चुका है. जबकि 21 लोगों की मौत की खबर आई है. आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है. यह एक बहुत ही दुखद घटना है. सरकारी एजेंसियां खोज और बचाव अभियान में लगी हुई हैं. अगर एजेंसियों ने समय पर कार्रवाई न की होती, तो यह घटना और भी ज़्यादा गंभीर हो सकती थी. यहां पर बांग्लादेशी और SAARC देशों के लोग थे, जो इलाज के लिए यहां आए थे और BnB में ठहरे हुए थे.

ये भी पढ़ेंः Delhi Restaurant Fire: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अब तक 21 लोगों की मौत, कई घायल

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि होटल में सुरक्षा के लिहाज से कोई इंतजाम नहीं था. आग लगते ही पूरा होटल धुएं के गुबार से भर गया, जिसकी वजह से अंदर फंसे लोगों को दिखना भी बंद हो गया. अंदर फंसे लोगों ने निकलने का हर संभव प्रयास किया लेकिन फिर भी कई लोगों की जान चली गई. इस घटना को लेकर होटल के शेफ का दावा है कि इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाका होने के बाद आग फैली थी, जो विकराल रूप ले ली.

ज़रूर पढ़ें