RBI ने बेच दिया 1.14 लाख करोड़ का सोना? मचा बवाल तो सरकार ने दी सफाई

RBI Sold Gold: आरबीआई की तरफ से कहा गया कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है. जिस तरह के दावे कि जा रहे हैं वह पूरी तरह से गलत हैं.
gold and silver

सोना (फाइल फोटो)

Government Clarifies Gold Reports: देशभर से प‍िछले द‍िनों पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी. इस बीच खबर सामने आई कि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव और रुपये को संभालने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक  ने 22 मई तक के दो सप्ताह में लगभग 12 अरब डॉलर का सोना बेच दिया. इस दावे के बाद से ही बवाल मचना शुरू हो गया.

आरबीआई और सरकार पर उठ रहे सवालों को लेकर जवाब भी सामने आ गया है. इसमें सभी दावों की पूरी हकीकत बताई गई है. RBI ने बुधवार को स्पष्ट बयान जारी कर कहा कि उसके द्वारा सोना बेचने की खबरें गलत और भ्रामक हैं. मतलब यह कि जिस तरह के दावे किए जा रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं.

नहीं कम हुआ सोने का स्‍टॉक

केंद्रीय बैंक ने कहा कि उसके पास मौजूद भौतिक सोने का स्टॉक 880.52 टन पर यथावत है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. RBI ने साफ कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में चल रही खबरें तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं.  

RBI ने आम जनता को सलाह दी कि ऐसे मामलों में समय-समय पर आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.RBI के मुताबिक, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी लगातार बढ़ी है.

सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाली प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक इकाई ने भी इस दावे को खारिज कर दिया. PIB ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि RBI द्वारा 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबर फर्जी (Fake) है. देश के सोने के भंडार में कोई कमी नहीं आई है.

विशेषज्ञों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की मात्रा  और उसकी कीमत  अलग-अलग चीजें हैं.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम घटने-बढ़ने से RBI के गोल्ड रिजर्व का कुल मूल्य बदल सकता है, जबकि वास्तविक सोने की मात्रा वही रहती है.

ये भी पढ़ें:जवानी में किए अपराध की सजा दीपा राय को बुढ़ापे में मिली, क्‍या है पूरा मामला जिसकी देशभर में हो रही चर्चा

ज़रूर पढ़ें