Retail Inflation Rate Update: देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93% हुई, आम आदमी की जेब पर सीधा असर
महंगाई दर बढ़ी
Common Man Household Budget Hit: देश में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 3.93 प्रतिशत पहुंच गई है. यानी अब आम आदमी की जेब पर भार पड़ना शुरू हो जाएगा. महंगाई दर अप्रैल महीने के स्तर 3.48 प्रतिशत से बढ़कर 3.93 प्रतिशत पहुंच गई है. रिजर्व बैंक ने 4 प्रतिशत से नीचे ही रहने का अनुमान जताया था. वहीं महंगाई दर बढ़ने के पीछे विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल-ईरान जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें हैं.
ईरान और इजरायल के बीच 28 फरवरी से जंग शुरू है. जिसकी वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ा है. भारतीय अर्थव्यस्था पर भी जंग का भरपूर असर रहा है. इसका असर सिर्फ महंगाई दर पर ही नहीं, बल्कि करेंसी मार्केट पर भी देखने को मिला है.
जंग की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था चरमराई
जून के मॉनिटरी पॉलिसी में आरबीआई ने वित्तीय साल 2027 के लिए महंगाई दर को सुधार करते हुए पहले के 4.6 प्रतिशत की तुलना में बढ़ाकर 5.1 फीसदी किया था. हालांकि, जहां ईरान-इजरायल जंग की वजह से दुनियाभर की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है. वहां भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी काफी मजबूत स्थिति में है और देश की जीडीपी 7.8 प्रतिशत है. खाने-पीने की चीजों पर जरूर महंगाई का असर दिखने लगा है.
ये भी पढ़ेंः केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर घटाई इम्पोर्ट बेस प्राइस, भाव में फिर मची हलचल
आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
सीपीआई सीरीज में बदलाव के बाद से महंगाई की यह सबसे बड़ी रीडिंग है. हालांकि, सरकार ने रिजर्व बैंक को 2 प्रतिशत की मार्जिन के साथ महंगाई दर को चार फीसदी से नीचे रखने का लक्ष्य दिया है. इसका असर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों में साफ देखने को मिलेगा. जिस पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है. फिलहाल, अभी महंगाई से राहत मिलते नहीं दिखाई दे रहा है. लेकिन संभावना है कि ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग रुक जाती है तो महंगाई दर नियंत्रित हो जाएगी.