किराए पर मिलेंगे गरबा पार्टनर? 1000 से शुरू हुआ पैकेज, यूजर्स के आए गजब रिएक्शन
किराए पर मिलेंगे गरबा पार्टनर?
Navratri Viral Trend: नवरात्रि में गरबा और डांडिया को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है. इस दौरान कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो गरबा तो करना चाहते हैं, लेकिन उनका कोई पार्टनर नहीं होता है. इसलिए वे जबरदस्त उत्साह के बाद भी इसे अच्छे से एन्जॉय नहीं कर पाते हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर पार्टनर को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसके अनुसार, आप पैसे देकर किराए पर पार्टनर ले सकते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. पढे़ं सोशल मीडिया पोस्ट पर क्या?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक क्रिश मिस्त्री नाम के यूजर्स ने पोस्ट किया कि जिसमें गरबा को लेकर पूरे पैकेज के बारे में जानकारी दी है. पोस्ट में पूरे पैकेज का हिस्सा बताया गया है. जिसमें मैचिंग आउटफिट से लेकर फोटो, रील और घर तक छोड़ने जैसी चीजें शामिल हैं. इसके साथ ही पैकेज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है.
पोस्ट के मुताबिक, सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम के तहत कीमत तय की गई है. जिसके अनुसार, सिल्वर पैकेज की कीमत 1,000 रुपए तय की गई है. इस पैकेज में दो घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, बेसिक गरबा स्टेप्स सिखाना क्यूट सेल्फिस शामिल हैं. यह गरबा का सबसे सस्ता पैकेज है. इसके बाद दूसरा पैकेज गोल्ड का है, जिसके लिए 1,500 रुपए देने होंगे. इस पैकेज में चार घंटे गरबा, मैचिंग आउटफिट, रील्स और इंस्टाग्राम के लिए फोटो जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके साथ ही पार्टनर के दोस्तों को भी भाई-भाभी बुला सकते हैं.
2,000 का सबसे महंगा पैकेज
तीसरा पैकेज, जो सबसे महंगा है. उसकी कीमत 2,000 रुपए है. इस पैकेज में आपको पूरे दिन गरबा, डांस मूव्स, दुपट्टा और झुमके संभालने से लेकर गरबा के बाद घर तक सुरक्षित छोड़ जाएगा. यानी कि आप अपनी सुविधा अनुसार पैकेज का चुनाव कर सकते हैं और गरबा का आनंद उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ेंः 40 पैसे देने से मर नहीं जाओगे! UPI चार्ज पर नीति आयोग के VC का बयान, मच गया बवाल
यूजर्स ने लीं चुटकियां
इस पोस्ट पर लोग चुटकियां ले रहे हैं. इस यूजर्स ने मजाकिया कमेंट्स किया और लिखा कि जब इतनी सुविधाएं मिल ही रही हैं, तो शादी भी करवा दो. वहीं किसी ने पार्टनर की मांग की, तो किसी ने रिलेशनशिप की. फिलहाल, यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. आपका क्या सोचना है?