Gold Silver Import Decision: केंद्र सरकार ने सोना-चांदी पर घटाई इम्पोर्ट बेस प्राइस, भाव में फिर मची हलचल
सोना-चांदी पर केंद्र सरकार ने घटाई इम्पोर्ट बेस प्राइस
Gold Silver Import Announcement: केंद्र सरकार ने सोना-चांदी के इम्पोर्ट बेस प्राइस में कमी कर दी है. जिसके बाद आज शुक्रवार को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. केंद्र सरकार के अनुसार सोने पर बेस प्राइस 80 डॉलर प्रति 10 ग्राम घटाकर 1,343 डॉलर प्रति 10 ग्राम किया गया है. जबकि चांदी का बेस इम्पोर्ट प्राइस 276 डॉलर प्रति किलोग्राम कम कर 2,092 डॉलर प्रति किलोग्राम किया गया है. यानी सरकार ने सोना और चांदी दोनों पर इंपोर्ट बेस प्राइस कम कर दी है.
बेस प्राइस कम होने पर क्या होगा?
अगर बेस प्राइस कम होती है तो सोना-चांदी पर लगी इम्पोर्ट ड्यूटी भी कम होती है. यानी बेस प्राइस का कम होने का सीधा मतलब है कि सरकार ने गोल्ड-सिल्वर पर एक इम्पोर्ट रेट तय की है. जिस पर टैक्स लगाया जाता है. ऐसे में विदेश से सोना लाने वाले कारोबारियों को कस्टम ड्यूटी में राहत मिलती है. इसे टैरिफ वैल्यू भी कहा जाता है. यानी साफ है कि बेस इम्पोर्ट प्राइस घटने से इम्पोर्ट ड्यूटी भी कम होने की संभावना है.
कालाबाजारी को रोकने के लिए बेस प्राइस तय होना जरूरी
सरकार का मानना है कि अगर बेस प्राइस तय नहीं होगी, तो इससे कालाबाजारी बढ़ने की संभावना है. इतना ही नहीं सोना कारोबारी भी मनमानी दाम पर सोना और चांदी का रेट बताकर टैक्स देंगे. जिसकी वजह से सरकार को आर्थिक नुकसान हो सकता है. इसलिए सरकार बेस इम्पोर्ट प्राइस सीमा शुल्क की गणना के लिए एक समान आधार पेश करती है. जरूरत के हिसाब से उसे अपडेट करती रहती है.
ये भी पढ़ेंः अल-नीनो के खतरे से देश को पीएम मोदी की चेतावनी, AI का करें इस्तेमाल, नीति आयोग की बैठक में क्या बोले PM Modi
सोना-चांदी महंगा
हालांकि, सोना-चांदी की कीमतें बेस प्राइस पर निर्भर नहीं करती हैं. बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय कीमतें, कमोडिटी मार्केट, टैक्स और अन्य चीजें निर्भर करती है. फिलहाल, आज सोना-चांदी में तेजी देखने को मिल रही है. सोना करीब 1,500 रुपए और चांदी 2,500 रुपए महंगी हुई है.