सिया और चेतन कैसे आए करीब? भाई ने बताया, केतन मर्डर केस का निकला क्रिकेट कनेक्शन!
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया कनेक्शन
Ketan Murder Case: महाराष्ट्र के पुणे के केतन हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी चेतन, सिया के भाई साहिल का बहुत खास रहा है. जिसके बाद पुलिस ने सिया के भाई को पूछताछ के लिए बुलाया और करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. जबकि सिया के माता-पिता ने कहा था कि हमारा परिवार चेतन को नहीं जानता. यहां जानें सिया और चेतन कैसे आए करीब और भाई ने क्या बताया?
केतन हत्याकांड मामले में पुलिस ने सिया के भाई साहिल गोयल से शुक्रवार को करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. इस दौरान साहिल ने बताया कि वह चेतन चौधरी को जानता था. साहिल ने बताया कि वे क्रिकेट मैच खेलते थे, जिसे सिया देखने जाती थी. इस दौरान चेतन से पहली मुलाकात हुई थी. इसके बाद सिया दीवाली के समय एक दोस्त की पार्टी में चेतन से मिली, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए.
बहन की मर्जी से ही हो रही थी शादी
हालांकि, साहिल ने यह कहा कि बहन की मर्जी से ही शादी हो रही थी. अगर बहन की मर्जी नहीं होती तो शादी कैंसिल कर दी जाती. सिया की मां ने भी कहा कि शादी के लिए दोनों की सहमति थी. ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि दोनों के बीच कुछ भी विवाद या गलतफहमी रही हो.
ये भी पढ़ेंः हत्या से पहले सिया और चेतन का CCTV फुटेज आ गया सामने, पुणे के कैफे में बैठकर की थी प्लानिंग! Video
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों सिया गोयल और चेतन चौधरी के मोबाइल फोन से सबूत जुटाने का प्रयास कर रही है. दोनों ने अपनी वॉट्सऐप चैट, इंस्टाग्राम बातचीत और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे. ताकि किसी को पता नहीं चल सके. पुलिस की टीम उनकी बातचीत का पूरा रिकॉर्ड वापस पाने के लिए अब डिलीट किए गए डेटा का फोरेंसिक एनालिसिस किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच पिछले 6 महीने में करीब 2,004 बार फोन पर बात हुई थी. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी है.