पसंद नहीं आई पत्नी, तो 50,000 में बेच दिया, पुलिस को गुमराह करने के लिए दर्ज कराई FIR, ऐसे हुआ खुलासा
पसंद नहीं आई पत्नी, तो 50,000 रुपए में बेच दिया.
Fake Missing FIR Filed: गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक को पत्नी पसंद नहीं आई, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 50 हजार रुपए में बेच दिया. इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी. लेकिन पुलिस की जांच में हुए खुलासे ने सबको हैरान कर दिया. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी निकेश पटेल ने दोस्तों की मदद से अपनी पत्नी को ही 50,000 रुपए में बेच दिया. आरोपी इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त रह चुका है. जिसके बाद पुलिस ने भी मामले में जांच तेज कर दी. जांच में कई गंभीर खुलासे हुए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस को चकमा देने का प्रयास
आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पालनपुर पश्चिम पुलिस थाने में पत्नी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा दिया, ताकि पुलिस को उसके ऊपर शक न हो, लेकिन कहा जाता है कि आरोपी कितना भी बड़ा चालाक हो. आखिर एक न एक दिन कानून के शिकंजे में फंस ही जाता है. हुआ भी ऐसा. पुलिस ने जब जांच के दौरान युवती को बरामद कर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया. आरोप है कि आरोपी पति ने महिला ने गहने छीनकर बेच दिए थे और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया था.
ये भी पढ़ेंः पहले प्यार, फिर धोखा, अब वापस मांग रहे 10 करोड़ के गिफ्ट, पाकिस्तानी एक्ट्रेस और नेता का नफरत में बदला प्यार
दोस्तों के साथ मिलकर 50,000 रुपए में बेचा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी निकेशभाई वनलालभाई पटेल अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था. इसलिए उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 50,000 रुपए में बेच दिया. लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया. फिलहाल, मुख्य आरोपी समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है.