‘ऊंची जाति वाले गंदगी उठाएं तो 50,000 रुपए दूंगा…’, शंकर सिंह वाघेला का विवादित बयान, बोले- माफी नहीं मांगूंगा
गुजरात के पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला
Shankersinh Vaghela Statement: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने ऊंची जातियों को लेकर विवादित बयान दिया है और उन्होंने कहा कि मैं अपने बयान पर माफी भी नहीं मांगूंगा. अब उनके इस विवादित बयान पर सियासी बवाल मचा हुआ है. पूर्व सीएम ने पटेल, बनिया और ब्राह्मण समुदायों को लेकर बयान दिया था. जिसके बाद से भाजपा हमलावर हो गई. इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज के अंदर जमकर नाराजगी देखने को मिल रही है. जानें क्या है पूरा मामला?
पूर्व सीएम शंकर सिंह वाघेला ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था, “अगर पटेल, बनिया या ब्राह्मण कम्युनिटी के लोग गंदगी साफ कर दें, तो मैं उन्हें 50 हजार रुपये कैश दूंगा.” फिर क्या उनके इस बयान के बाद ऊंची जातियों में जबरदस्त नाराजगी फैल गई. जब विरोध बढ़ने लगा तो उन्होंने माफी मांगने की बजाय कहा कि हम अपने बयान से पीछे नहीं हटेंगे. जिंदगी में इस मुद्दे पर माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं उठता.
भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा ने भी शंकर सिंह वाघेला के बयान पर हमला बोला. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि मेरे बयान पर बिना किसी वजह के बड़ा बवंडर खड़ा कर दिया गया है. बीजेपी वाले मेरे बयान का सही मतलब समझे बिना ही मेरे पीछे पड़ गए हैं.” हम किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं. मेरा बयान सिर्फ एंटी-रिजर्वेशन सरकार के संदर्भ में था. क्योंकि भाजपा को रिजर्व्ड लोग बिल्कुल पसंद नहीं हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे iPhone चाहिए…’, भीड़ से निकलकर लड़के ने सीधे सीएम हिमंता से कर दी डिमांड, Video
पूर्व सीएम के बयान से बढ़ी हलचल
उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “जिस कम्युनिटी ने सालों पहले गंदगी साफ करने का बहुत मुश्किल काम किया था, आज उन्हें जो रिजर्वेशन मिल रहा है, वही सही मायने में उनका मुआवजा है.” उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की दयनीय स्थिति के लिए रिजर्वेशन सिस्टम बहुत जरूरी है. फिलहाल, पूर्व सीएम से इस बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है.