ईरान ने बहरीन में अमेरिकी कंपनी Amazon पर किया हमला, एपल-माइक्रोसॉफ्ट भी निशाने पर

इसके पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की बात कही थी. इनमें Apple, Meta, Google और Microsoft जैसी कंपनियां शामिल हैं.
Iran attacked American company Amazon.

ईरान ने अमेरिकी कंपनी अमेजन पर हमला किया.

Iran attacks on Amazon: मिडिल-ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध के बीच ईरान ने अमेरिकी कंपनी Amazon पर अटैक कर दिया. ईरान ने बहरीन में स्थित अमेरिकी कंपनी के डेटा सेंटर को निशाना बनाया है. बहरीन के गृह मंत्रालय ने हमले की पुष्टि भी की है. हालांकि बहरीन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.

बहरीन गृह मंत्रालयन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘ईरानी हमले में एक कंपनी की इमारत में आग लग गई है. आग को बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम लगी हुई है. इसके साथ ही संबंधित अधिकारी घटना स्थल पर जरूरी कदम उठा रहे हैं.’

अमेरिका की 18 टेक कंपनियों को निशाना बनाने की चेतावनी

इसके पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को निशाना बनाने की बात कही थी. इनमें Apple, Meta, Google और Microsoft जैसी कंपनियां शामिल हैं. वहीं अमेजन कंपनी पर हमले के बाद ईरान की चेतावनी की गंभीरता स्पष्ट रूप से समझी जा सकती है. हालांकि बताया जा राह है कि ईरान का यह हमला डेटा सेंटर के ऑफिस के पास हुआ है. सीधे ऑफिस पर नहीं हुआ है. अमेजन के डेटा सेंटर पर अगर पूरी तरह से हमला होता है तो दुनिया की कई वेब सर्विसेज ठप हो सकती हैं, क्योंकि डेटा सेंटर पर करोड़ों लोगों का यूजर्स होता है.

अमेरिकी ठिकानों पर ईरान कर रहा है लगातार हमले

ईरान और अमेरिका-इजराइल में चल रही जंग के कारण पूरे मिडिल ईस्ट को काफी नुकसान हुआ है. अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद से ही ईरान का पलटवार लगातार जारी है. ईरान इजराइल के साथ ही पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिका के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है. एक अनुमान के मुताबिक इस युद्ध के कारण पूरे मिडिल में लगभग 18 लाख करोड़ का नुकसान हो चुका है.

वहीं अगर एपल और गूगल जैसी कंपनियों पर ईरान का हमला होता है तो इसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल सकता है. जिसके कारण करोड़ों यूजर्स का डेटा खत्म हो सकता है, साथ ही दुनिया में इंटरनेट का बड़ा हिस्सा स्लो डाउन हो सकता है.

ये भी पढ़ें: मायावती लखनऊ से शुरू करेंगी चुनावी शंखनाद, BSP के सामने चुनौतियों का ‘पहाड़’, बीजेपी ही नहीं, सपा भी राह का ‘रोड़ा’

ज़रूर पढ़ें