‘एजेंडा क्या है, क्या हम नहीं समझ रहे…’, SC ने अहमदाबाद विमान हादसे पर याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

SC On Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दखल देने से साफ इनकार कर दिया. इसके साथ ही याचिकाकर्ता को फटकार भी लगाई है.
SC On Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

SC On Ahmedabad Plane Crash: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में सुनवाई की है. कोर्ट ने इस दौरान प्राथमिक जांच रिपोर्ट में दखल देने से इनकार कर दिया है. चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से पूछा कि गहरी मंशा क्या है? क्या हम समझ नहीं रहे? जानें कोर्ट ने क्या कहा?

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को भीषण एयर इंडिया विमान हादसा हुआ था, जिसमें कुल 260 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. जिसमें चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में दखल देने से साफ इनकार कर दिया. चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा कि मृतकों के परिजन खुद याचिका लेकर नहीं आए. जिनकी जान गई, उनके परिवार नहीं आए, लेकिन आप आ गए. कोर्ट ने इस दौरान इस संवेदनशील मामले में तीसरे पक्ष की याचिका पर भी चिंता जताई और कहा कि यह संवेदनशील मामले में अनावश्यक हस्तक्षेप लगता है.

260 लोगों की हुई थी मौत

बता दें, पिछले साल 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर) अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही सेकंड्स के अंदर क्रैश हो गई थी. विमान क्रैश होकर हवाई अड्डे के पास ही बने बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक में जा गिरा. जिसमें सवार 1 यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी. इसके साथ ही जमीन पर भी 19 लोगों की जान गई थी.

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat के खाने पर फिर उठे सवाल, महिला के सूजे होंठ और बेटे को दस्त, जानिए IRCTC ने क्या कहा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चल रही जांच

आज बुधवार को जब इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाई. चीफ जस्टिस ने मृतकों के परिवारों की अनुपस्थिति में तीसरे पक्ष द्वारा दायर याचिका पर गंभीर चिंता जाहिर की है. बता दें, एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है, जो सार्वजनिक भी है. जांच रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों इंजनों के फ्यूल कंट्रोल स्विच रन से कटऑफ स्थिति में चले जाने का जिक्र है. हालांकि, इस मामले की जांच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चल रही है.

ज़रूर पढ़ें