जंतर-मंतर पर फिर बवाल! अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP फाउंडर का अब आया रिएक्शन

शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला ने आज ही अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर अचानक स्याही फेंक दी.
abhijeet dipke

अभिजीत दीपके

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में भर्ती करवाया. इस घटना के बाद से ही जंतर-मंतर पर भारी बवाल मचा हुआ है. सोनम वांगचुक के अस्पताल जाने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभीजीत दीपके न हंगर स्ट्राइक का ऐलान कर दिया है.

अज्ञात महिला ने फेंकी इंक

इसी बीच शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला ने आज ही अनशन पर बैठे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और अध्यक्ष अभिजीत दीपके पर अचानक स्याही फेंक दी. मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अपने समर्थकों और प्रदर्शनकारी छात्रों को संबोधित कर रहे थे. तभी भीड़ के बीच से आई एक महिला ने उन पर स्याही फेंक दी.

अभिजीत दीपके का रिएक्शन

इस पूरे मामले के बाद पुलिस ने स्याही फेंकने वाली महिला का हिरासत में ले लिया है. दूसरी तरफ सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके का भी रिएक्शन सामने आ गया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘Blue is my colour… Jai Bhim!.’

सफदरजंग अस्पताल में हैं सोनम वांगचुक भर्ती

NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के विरोध में चल रहे इस आंदोलन के बीच हुए इस इंक अटैक ने धरना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. बता दें कि बीते 21 दिनों भूख हड़ताल पर रहने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में शिफ्ट किया है. जहां उनकी पत्नी भी मौजूद है.

ज़रूर पढ़ें