16 अक्टूबर को दिल्ली में सीजेपी निकालेगी तिरंगा यात्रा, दिपके ने की लोगों से शामिल होने की अपील

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली में तिरंगा यात्रा न‍िकालने जा रही है. इस बात की जानकारी खुद पार्टी संस्थापक अभ‍िजीत दिपके ने  दी है. उन्‍होंने लोगों से शामिल होने की अपील की है.
Abhijeet Dipke (2) (1)

कॉकरोच जनता पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा

Jantar Mantar Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में लोगों से जुटने की अपील की है. उन्होंने जनता से शाम पांच बजे पार्क पहुंचने और वहां एकत्र होकर तिरंगा लहराने का आह्वान किया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें तिरंगा फहराने से कोई नहीं रोक सकता है.

अभ‍िजीत दिपके ने एक वीडियो मैसेज जारी किया है. जिसमें उन्‍होंने कहा कि जैसा कि आप लोगों को पता है कि सौरव दास और आशुतोष रांका को सिर्फ तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया है, तो मैं सभी देशभक्तों से, जो तिरंगे से प्यार करते हैं, उनसे रिक्वेस्ट करता हूं  सभी लोग 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंचे.

आगे कहा कि ये लोग मुझे भी जेल में डाल सकते हैं लेकिन मुझे परवाह नहीं है. दिपके ने कहा कि जो लोग दिल्ली नहीं आ सकते हैं, वो लोग अपने शहर में ही तिरंगा फहराएं.

जंतर-मंतर की जगह सेंट्रल पार्क में लोगों को बुलाया

गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद जंतर-मंतर को प्रोटेस्‍ट साइड के तौर पर हटा दिया गया है. अब यहां कोई भी प्रदर्शन नहीं कर सकता है. प्रशासन ने प्रदर्शन ने तीन जगहें चिन्हित की हैं. जहां लोग प्रदर्शन कर सकते हैं. यही वजह है कि अब दिपके ने 16 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क में जुटने का मैसेज दिया है. हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया कि यहां तिरंगा यात्रा निकालने के लिए द‍िपके ने परमिशन ली है या नहीं. 

जेल में बंद हैं दिपके के साथी

सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली की स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है. इन्हें मंगलवार सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था. आरोप है कि उन्होंने जमानत की शर्तों का भी उल्लंघन किया है. यही वजह है कि दोनों को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें:सपा के तीन बागी विधायकों ने थामा बीजेपी का दामन, राज्यसभा चुनाव में की थी अखिलेश से बगावत

ज़रूर पढ़ें